गुजरात एटीएस ने की मुजफ्फरनगर में पहुंचकर छापेमारी, 210 किलो हेरोइन बरामद।
मुजफ्फरनगर- गुजरात एटीएस ने पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से की करोड़ों की हेरोइन बरामद, करोड़ों रुपए की हेरोइन मुजफ्फरनगर की कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत किदवई नगर से बरामद,गुजरात एटीएस की टीम के हाथ लगी थी कुछ दिनों पहले बड़ी सफलता पकड़े गए थे कई अवैध नशा तस्कर,नशा तस्करों की निशानदेही पर ही देर रात्रि गुजरात एटीएस ने मुजफ्फरनगर में पहुंचकर आरोपी के घर की छापेमारी 210 किलो हेरोइन बरामद ,बरामद हेरोइन की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है, बताया जा रहा है कि जिस वक्त गुजरात एटीएस मुजफ्फरनगर में पहुंची तो स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी,और गुजरात एटीएस की टीम आरोपी के घर से सारा माल बरामद कर अपने साथ ले गई, पुलिस सूत्रों की माने तो कुछ दिनों पहले गुजरात एटीएस ने अवैध नशा तस्करों की गिरफ्तारी किया थी जिसमें कुछ युवक मुजफ्फरनगर के भी निकले थे,जो काफी लंबे समय से अवैध नशा कारोबार में संलिप्त थे जिनमें से एक की निशानदेही पर गुजरात एटीएस गत रात्रि यहां मुजफ्फरनगर उसके घर पहुंची थी।बताया जा रहा है कि जिस वक्त एटीएस मुजफ्फरनगर में पहुंची स्थानीय पुलिस को एटीएस ने अपनी भनक तक नहीं लगने दी। माल सहित आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई,
शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला किदवईनगर से छापा मारकर गुजरात एटीएस ने करीब 1300 करोड़ की हेरोइन बरामद की है। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले एनसीबी की टीम ने दिल्ली के शाहीन बाग में छापा मारकर 97 किलो अफगानी ड्रग्स बरामद करते हुए 30 लाख की नगदी भी बरामद की थी और एक कैराना ( शामली ) के अहमद और दो अफगानी नागरिको को गिरफ्तार किया था।अहमद से पूछताछ करने पर मुज़फ्फरनगर के हैदर के नाम का खुलासा हुआ था। एनसीबी और गुजरात की एटीएस ने हैदर से सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में हैदर ने अपने मुज़फ्फरनगर वाले घर में ड्रग्स रखे होने का कबूलनामा किया। इस पर टीम ने किदवईनगर वाले घर पर छापा मारकर करीब 1300 करोड़ की हेरोइन बरामद की है।
बताया जाता है कि टीम हैदर के एक साथी इमरान को भी अपने साथ ले गयी है। बताया जा रहा है कि करीब 30 साल पहले हैदर उर्फ़ चुन्नू दीवार छाप पेंटर था। 20 साल पहले हैदर दिल्ली चला गया था, ये दिल्ली में चोरी के मामले में जेल गया था, इसके बाद हैदर शाहीन बाग़ में रहने लगा था। बस यही से इसकी जिंदगी में बदलाव आया और ये कुछ ही सालो में करोड़पति बन गया। इसके बाद हैदर ने जेनबिया स्कूल किदवईनगर में अपना एक आलिशान मकान बनाया, इससे पहले इसका खजूर वाली गली में एक टूटा-फूटा से छोटा सा घर हुआ करता था। बताया गया है कि गुजरात के समुंद्री तट पर भी एटीएस ने हेरोइन की बहुत बड़ी खेप पकड़ी थी, उसमें भी हैदर का नाम आया है। अब धीरे-धीरे इन मौत के सौदागरो का खुलासा हो रहा है।
![]()

