SAGAR : देवरी में राष्ट्रीय सेविका समिति की संस्थापिका लक्ष्मीबाई केलकर के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पौधरोपण किया गया।
प्रवीण पाठक देवरीकलाँ :– पर्यावरण को बेहतर बनाने में वृक्ष और पौधे मदद करते हैं। पोधै एवं बृक्ष हवा को शुद्ध करते हैं, पानी को संरक्षित करते हैं, जलवायु नियंत्रण में मदद करते हैं, मिट्टी की शक्ति को बरकरार रखते हैं और कई अन्य तरीकों से समग्र पर्यावरण को लाभ पहुंचाते हैं।इसी तारतम्य में आज देवरी नगर की तरुणी स्वयंसेविकाओं द्वारा नगर में कुछ स्थानो पर बृक्षारोपण किया,तरुणी स्वयंसेविकाओं ने बताया कि राष्ट्रीय सेविका समिति की संस्थापिका लक्ष्मीबाई केलकर जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आंवला अशोक अमरूद गुलाब आदि के पोधे लगाए जाएंगे।स्वयंसेविकाओं ने कहा है कि अगर हम वास्तव में अच्छे से जीवनयापन करना चाहते हैं तो अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाने चाहिए। ऑक्सीजन लेने और कार्बन डाइऑक्साइड को छोड़ने के अलावा पेड़ पर्यावरण से अन्य हानिकारक गैसों को अवशोषित करते हैं जिससे वायु शुद्ध और ताज़ी बनती है। जितने हरे-भरे पेड़ होंगे उतना अधिक ऑक्सीजन का उत्पादन होगा और अधिक विषैली गैसों को यह अवशोषित करेंगे। अत:हम सभी को प्रतिदिन एक बृक्ष लगाने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेविका समिति की समस्त तरुणी स्वयंसेविका उपस्थित रही।