सागर में अनलॉक के बाद सब्जी और फल विक्रेता मंडी में होंगे विस्थापित।

0
IMG-20210603-WA0112

संजय जैन लाट साहब सागर की रिपोर्ट

सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने अनलॉक की योजना के तहत आयुक्त नगर निगम रामप्रकाश अहिरवार के साथ शहर के सभी सब्जी एवं फल विक्रेताओं के लिए सुनिश्चित स्थान पर विस्थापित करने का उद्देश्य से राहतगढ़ बस स्टैंड परिसर का निरीक्षण किया और वहां स्थित अतिक्रमण को तत्काल हटा कर उसे व्यवस्थित करने के निर्देश दिए ताकि यहां पर एक व्यवस्थित सब्जी मंडी स्थापित हो सके।
इसके बाद उन्होंने पुरानी गल्ला मंडी एवम् नई सब्जी मंडी क्षेत्र का निरीक्षण किया इस दौरान उनके साथ एसडीएम एवं मंडी प्रशासक पवन वारिया भी उपस्थित रहे इस दौरान यह तय किया गया की सबसे पहले हम सभी हाथ ठेला वालों का पंजीयन करेंगे ताकि उन्हें चिन्हित कर शासन की योजनाओं का लाभ दिला सके एवं प्रशासन को सभी पंजीकृत हाथ ठेला वालों के वैक्सीनेशन कराए जाने के भी निर्देश दिए।
पुरानी सब्जी मंडी मैं निर्मित पक्के शेड में सभी फल विक्रेताओं को स्थापित किया जाएगा एवं सभी सब्जी विक्रेताओं को नई सब्जी मंडी में व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराया जाएगा, उन्होंने कहा कि नई सब्जी मंडी में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कर शेड के नीचे व्यवस्थित फुटकर सब्जी विक्रेताओं को स्थान उपलब्ध कराया जाए उनकी नंबरिंग कर दी जाए ताकि वे व्यवस्थित रूप से बैठ सके।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!