पांच जून को हो रहा है चंद्र ग्रहण, जानिए कैसा रहेगा आपके लिए यह समय
भूमिका भास्कर ब्यूरो – इस वर्ष पांच जून को होने वाले चंद्रग्रहण कि जब बात करते हैं, तब यह चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्रग्रहण होगा। यानी चंद्रमा, पृथ्वी की हल्की छाया से होकर गुजरेगा। इस दिन ग्रहण का समय 03 घंटे 18 मिनट का होगा। अर्थात 05 जून को रात 11:15 मिनट से शुरु होकर 12:54 मिनट तक चलने वाले चंद्र ग्रहण को तथा उपछाया चंद्रग्रहण को रात के 02:34 मिनट तक देखा जा सकेगा।
इंदौर के ज्योतिषविद पंडित गिरीश व्यास ने बताया कि एशिया, यूरोप, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया के लोग इसे देख सकेंगे और सामान्य चंद्र ग्रहण और छाया चंद्रग्रहण मे अंतर करना मुश्किल होगा। भारत में यह केवल छाया रूप में होगा। चंद्रमा की छाया मलिन होने के कारण यह वास्तविकता में चंद्र ग्रहण न होकर छाया ग्रहण मात्र ही रहेगा। जानते हैं इस ग्रहण से विभिन्न राशि पर क्या सकारात्मक प्रभाव एवं नकारात्मक प्रभाव पड़ेंगे…
मेष राशि :- पढ़ाई में रुचि की कमी रहने के साथ ही पैरों में दर्द बना रहेगा। उत्तेजना से कार्य बिगड़ेंगे। व्यय वृद्धि होगी, तनाव और चिंता हावी होंगे। जोखिम न उठाएं। अनियोजित खर्च से बचने की कोशिश करें। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
वृषभ राशि :- अपने व्यवसाय को लेकर अकारण यात्रा हो सकती है। यात्रा लाभकारी होने में शंका है। प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे, लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगेगा। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी और अस्वस्थता रहेगी। आज बकाया वसूली हो सकती है। मित्रों के साथ तनावपूर्ण माहौल बन सकता है। श्री सूक्त का पाठ करें।
मिथुन राशि :- कार्यप्रणाली में सुधार के बीच भय, चिंता तथा तनाव का माहौल खत्म होगा। मगर, परिवार में पूछ परख कम होगी और मेहनत अधिक होगी। आय के साधन में कमी से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। शुभफल की प्राप्ति होगी।
कर्क राशि :- नए लोगों से जरा संभल कर मित्रता करें। किसी देव स्थान का भ्रमण सम्भव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा और राजकीय सहयोग मिलेगा। दुर्घटना आदि से बचने के साथ ही विवाद से भी दूर रहें। महादेव के पंचाक्षरी मंत्र का मानसिक जप करें।
सिंह राशि :- दिन की शुरुआत से ही आलस हावी रहेगा। वाहन, मशीनरी और अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। अतिविश्वास हानिकर सिद्ध होगा। संतो का सानिध्य मिलने की संभावना है। सूर्य भगवान को अर्घ्य प्रदान करें।
कन्या राशि :- पूंजी निवेश के लिये दिन अच्छा रहने वाला है। अगर कोई नया रोजगार शुरू करने की सोच रहे हैं, तो ग्रहण काल आपके लिये ठीक है। नौकरी करने वाले के लिए दिन बहुत अधिक चुनौती पूर्ण रहने वाला है। गृहस्थ जीवन में सब कुछ सामान्य रहने वाला है। वाणी पर नियंत्रण रखें। सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का नियमित पाठ करें।
तुला राशि :- आप अपने करियर को लेकर ईमानदारी बरतें। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं, जो लाभ देंगे। कार्यस्थल में उन्नति होगी। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। थकान महसूस होगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। पिता का सहयोग मिलेगा। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें।
वृश्चिक राशि :- समय के परिवर्तन से राहत महसूस नही करेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता मे समस्या आ सकती है। अनाज में निवेश अशुभ रहेगा। सोच विचार कर व्यापार करें अन्यथा अचानक हानि संभावित है। रक्त विकार के कारण शरीर में कष्ट हो सकता है। दुर्गा कवच का पाठ करें।
धनु राशि :- आप अपने हौसले से ही उन्नति करेंगे। नए वस्त्र की प्राप्ति सम्भव है। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपसी विवाद न करें। शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में प्रयास अधिक करना पड़ेगा। अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। ऊं नमः शिवाय का जाप करें।
मकर राशि :- कार्यसिद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और धनलाभ होगा। मगर, कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होने की संभावना है। आप की गलती के कारण बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। अनावश्यक दौड़-धूप से परेशान नजर आएंगे। शानिस्तोत्र का नियमित पाठ करें।
कुंभ राशि :- बड़ों की बात भी मानना उचित रहेगा। पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात संभव है। मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे।आत्मसम्मान बढ़ेगा। धनार्जन के लिए अत्यधिक परिश्रम करने की जरूरत है। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मीन राशि :- किसी से भी विवाद न करें। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें! यात्रा लाभकारी रहेगी। आप की मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेशा आदि सफल रहेगा। कुबुद्धि से हानि संभव है। विष्णु सहस्त्र नाम का नियमित जप करें, लाभ होगा।