निशुल्क समर कैंप का हुआ समापन
*बाल विकास कोशल समर कैंप का समापन*
*अंश वर्मा रहे सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी*
विशाल महानंद बालाघाट- श्रीराम मंदिर प्रांगण में गत एक माह बाल विकास कोशल समिति के तत्वावधान में नगर के शिशु, किशोर और युवा बच्चे बच्चियों के संपूर्ण मानसिक, शारीरिक और धार्मिक क्षमता की निपुणता के लिए आयोजित निश्शुल्क समर कैंप का समापन हुआ। इस समापन कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चों द्वारा पूरे माह में सीखे गए विभिन्न कोशल कलाओं का शानदार प्रदर्शन किया गया।जिसमें विभिन्न श्लोक, मंत्र, स्तुतियों, वंदेमातरम और शारीरिक में नियुद्ध, लाठी के विभिन्न दक्षता प्रदर्शन का समावेश था। नगर के जागरूक अभिभावकों ने पूरे सत्र में अपनी सजगता से और बच्चों ने पूरे उत्साह से शामिल होकर समिति की कोशिशों को पूरी तरह से सफल बनाया।
*अंश ने शानदार प्रदर्शन के बल पर पाया प्रथम स्थान*
समापन समारोह में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके प्रथम स्थान अंश राजकुमार वर्मा, द्वितीय समकक्ष प्रदर्शन में राघव अनुराग अग्रवाल, तृतीय समकक्ष प्रदर्शन में माही अनिल अग्रवाल रही। इसके अलावा सभी बच्चों के अभिभावकों ने भी इस समर कैंप से बच्चों में आए सर्वांगीण परिवर्तन और नियमित दिनचर्या के लिए समिति के प्रयासों को बहुत सराहा।इस समर कैंप में लाठी के विभिन्न आयामों को आशुतोष सिंह, धार्मिक शिक्षण और व्यवस्थित समय सारिणी के लिए अनुराग अग्रवाल, खेल प्रशिक्षण के लिए शैलेष भंवरे, योग प्रशिक्षण के लिए भेजेंद्र चौधरी सहित अन्य सहयोगियों में शिवदयाल बोपचे, कैलाश दुल्हानी, अभिषेक सुराना, झामसिंह
भगत और राम मंदिर समिति का योगदान रहा।
![]()

