सायकल रैली
’फीट इंडिया फ्रीडम राइडर साइकिल रैली’ का आयोजन
भूमिका भास्कर बालाघाट- शास0 शंकर साव पटेल महाविद्यालय में आज दिनांक 03 जून 2022 विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर साइकिल रैली का आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय नई दिल्ली, मध्यप्रदेश शासन राज्य एनएसएस अधिकारी भोपाल के निर्देशानुसार किया गया। सभी को विदित है कि वर्तमान सत्र 2021-22 में हम आजादी के 75 वे वर्षगांठ में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे है जिसमें विभिन्न वार्षिक गतिविधयों को शामिल किया गया है। इस गतिविधियों को करने का उद्देष्य अमृत महोत्सव के साथ हम उन स्वतंत्रता संग्राम में शामिल महान विचारकों की याद करते है और उनके विचारों को साझा किया जाता है।
आज यह विश्व साइकिल दिवस पर रैली निकालने का उद्देष्य वर्तमान में ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते स्तर और अस्वास्थ्यकर जीवन शैली के दोहरे मुद्दों को हल करना है। साथ ही साइकिल के उपयोग को लोकप्रिय बनाने के लिए आज 03 जून 2022 को साइकिल रैली के माध्यम से जून माह में यह अभियान ’फिट इण्डिया फ्रीडम राइडर साइकिल रैली’ थीम पर पूरे भारत वर्ष में चलाया जा रहा है।
आज का यह कार्यक्रम महाविद्यालय के छात्रों द्वारा अपने-अपने गांवों से सुबह 08 बजे से चलकर महाविद्यालय एवं महाविद्यालय से दिनदयाल चौक नेहरू चौक गंगोत्री कालोनी से महाविद्यालय मे 08.30 बजे तक साइकिल रैली के माध्यम से किया गया। जिसमें 30-35 एनसीसी/एनएसएस के छात्र-छात्राएं शामिल हुए और 7-8 किलोमीटर तक साइकिल रैली की गई।
![]()

