शासकीय स्वामी विवेकानंद कॉलेज के द्वारा मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस।
शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय मे अमृत महोत्सव के अंतर्गत न्यू इंडिया: 75 जनभागीदारी से जन आंदोलन कार्यक्रम के तहत विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। ओनली वन अर्थ थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में पक्षियों हेतु सकोरे रखे गए और दाना-पानी की व्यवस्था की गई ।प्राचार्य ममता खोइया ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की जरूरत बताते हुए कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करके ही मानव जीवन बचाया जा सकते हैं ।
अमृत महोत्सव नोडल अधिकारी डॉ अर्चना वर्मा द्वारा पक्षियों के लिए गर्मियों में दाना-पानी के महत्व को रेखांकित किया । कार्यक्रम का संचालन श्रीमती ज्योति बैरागी द्वारा किया गया विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया गया तथा पर्यावरण को सुरक्षित रखने की प्रतिज्ञा ली।
![]()

