सोशल मीडिया में अपनी लेखनी से युवाओं की धड़कन बने अनुराग।

संवादददाता जयदेव विश्वकर्मा सतना 9584995363
सतना।।कलम की ताकत और सकारात्मक सोच अगर एक साथ हो, तो आप कुछ भी कर सकते हैं। इस बात का सटीक उदाहरण दिया है जिला सीधी में पदस्थ पुलिस वायरलेस के उप निरीक्षक अनुराग झारिया ने। अनुराग झारिया को आज सोशल मीडिया में पहचान की आवश्यकता नहीं है। उनके द्वारा प्रतिदिन जो लेख लिखे जाते हैं, उससे युवा अपने आप ही उनकी ओर आकर्षित हो रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, लेखनी से अनुराग कमाल तो कर ही रहे हैं, साथ ही साथ इस महामारी में लोगों को जरूरतमंदों की मदद करने के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं। धीरे धीरे उनके संपर्क कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ने वाले देश भर के समाजसेवियों से जुड़ते जा रहे हैं। जिसका नतीजा ये हो रहा है कि देश में चाहे जहां मदद की आवश्यकता हो, मैसेज अथवा फोन आते ही श्री झारिया और उनके मित्र लग जाते हैं, अपने अपने संपर्कों के फोन की घंटी खटखटाने में और तब तक फॉलो अप लेते रहते हैं, जब तक की संबंधित तक पर्याप्त सहायता नहीं पहुंच जाती। एक बार आप भी पढ़िए अनुराग झारिया को, आप भी अपने अंदर नई ऊर्जा का संचार पाएंगे। अनुराग झारिया और उनके जैसे हर कर्मवीर को दिलसे सलाम।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!