पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय ने प्रेस वार्ता में किया बड़ा खुलासा।
मो.आरिश की रिपोर्ट
मंसूरपुर थानाप्रभारी के पी सिंह महंत लग्न एवं गतिशील रहकर हर रोज बेहतर गुड वर्क को दे रहे अंजाम
तेजतर्रार बेहतरीन कार्यशैली के माहिर एस आई मशकूर अली एस आई धीरेंद्र सिंह व उनकी टीम ने मौत का सामान बना रही अवैध असलाह फैक्ट्री सहित मुठभेड़ में कई शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।थाना मंसूरपुर प्रभारी निरीक्षक के पी सिंह व तेजतर्रार एस आई मशकूर अली व उनकी पुलिस टीम ने मौत का सामान बना रही अवैध असलाह फैक्ट्री सहित मुठभेड़ में कई शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर बेहतरीन पुलिसिंग का एक बार फिर नमूना पेश करते हुए बदमाशों को यह चेतावनी देते हुए कि कोई भी अपराधी अपराध करेगा तो किसी भी कीमत पर बक्शा नही जायेगा।तथा वही मंसूरपुर पुलिस की यह एक और बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।मंसूरपुर थानाप्रभारी के पी सिंह एस आई मशकूर अली
व उनकी पुलिस टीम की महंत लग्न एवं परिश्रम का ही परिणाम हैं कि मंसूरपुर पुलिस गति शील रहकर हर रोज बेहतर गुड वर्को को अंजाम दे रही हैं।तथा वही मंसूरपुर थानाप्रभारी निरीक्षक कुशल पाल सिंह एक से बढ़कर एक शानदार गुडवर्क देने में अब तक कामयाब भी हो रहें हैं और जनता के दिलो से बदमाशो का ख़ौफ़ खत्म कर रहें हैं तो वही पुलिस का इकबाल भी बुलंद कर रहें हैं।
आज प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय ने खुलासा करते हुए बताया कि प्रभारी निरीक्षक मंसूरपुर कुशल पाल सिंह व उनकी टीम के द्वारा आज एक टीम गठित कर चोर लुटेरों व असलाह तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ था जिसमें आज एक सफलता हासिल करते हुए मंसूरपुर थानाप्रभारी के पी सिंह व उप निरीक्षक मशकूर अली व उप निरीक्षक धीरेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर दुधाहेड़ी जाने वाले रास्ते पर राजवाह के पास महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज की खाली पड़ी पुरानी बिल्डिंग में तमंचा बनाने की फैक्ट्री चलाकर तमंचे बनाते हुए चार व्यक्तियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया जबकि एक आरोपी चंद्रसेन पुत्र नाहर सिंह निवासी ग्राम शेरनगर थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर मौके से फरार होने में कामयाब हो गया पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं अवैध हथियार बनाकर बेचते थे तो वही पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में तमंचे बनाने के उपकरण भी मंसूरपुर पुलिस ने बरामद किए हैं पकड़े गए शातिर. अपराधियों के नाम इकराम पुत्र साजिद निवासी दुधाखेड़ी थाना मंसूरपुर वह नीरज पुत्र रामपाल निवासी जौहरा थाना मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर वे तीसरे साथी का नाम भीकम सिंह पुत्र राजाराम निवासी कवाल थाना जानसठ मुजफ्फरनगर व चौथे आरोपी का नाम राकेश पुत्र रमेश चंद निवासी अंबेडकर वाली गली अलमासपुर थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर बताया जा रहा है। पकड़े गए अभियुक्त गणों थे दो मस कट 315 बोर,एक मस्कट 12 बोर,5 तमंचे 315 बोर,2 तमंचे 12 बोर, 4 कारतूस जिंदा 12 बोर, 3 जिंदा कारतूस 15 बोर, 10 अनबने तमंचे, जिसमे 2 अधबने तमंचे 12 बोर व 7 अधबने तमंचे 315 बोर व 1 बाड़ी तमंचा,15 नाल 12 बोर, 7 नाल 12 बोर,शिंकजा एक, ग्लैण्डर मशीन एक,ग्लैण्डर मशीन ब्लैड 2,ड्रील मशीन 1,फायरिंग पिन 10, बिट 10 छोटी व बड़ी 6, आरी लौहे की,लौहे की आरी ब्लैड 3, छेनी लौहे की 3, पेंचकस, हथौड़ी, रेती,स्पीरिंग. 28, पलास 2,केबल, आदि हत्यार बनाने के उपकरण सहित बरामद किया हैं।
पकड़े गए आरोपीयो के खिलाफ पूर्व में भी आधा दर्जन मुकदमे दर्ज बताये जा रहें हैं। देखा जाये तो यह मंसूरपुर पुलिस टीम की बड़ी सफलता कहीं जाएगी इनके पकड़े जाने से अवैध हथियार बनाने वाले और बेचने वालों में खलबली मच गई होगी तो वही उच्च अधिकारियों ने मंसूरपुर पुलिस टीम की इस सराहनीय गुड वर्क सराहना करते हुए उनकी पीठ भी थपथपाई है
