आखिर कौन है वो पांच जाने ?
झाला ने विरोधियों को दिया टेंशन,आखिर क्या है राज?
शिरीष सकलेचा।बड़ावदा
आज बड़ावदा में सदर बाजार चोराहों पर आम आदमी के सूत्रधार सत्यनारायण झाला ने नुक्कड़ सभा मे भाजपा व कांग्रेस पर जमकर तंज कसे जिस पर जमकर ठहाके लगे। झाला ने कहा कि बड़ावदा के चुनाव परिणाम आएंगे तो लोग चक्कर मे पड़ जाएंगे। झाला ने डंके की चोट पर कहा कि जब परिणाम आएंगे तो आपको पता चलेगा कि परिसद आम आदमी की बनेगी।
आम आदमी ने भले ही यहाँ 7 लोगो को खड़ा किया है लेकिन हमारे 5 प्रत्याशी ओर है जो किसी को पता नही है लेकिन समय पर पता चल जायेगा। झाला ने जब यह बात कही तो लोग बगले झांकने लगे।
सभा खत्म होने के बाद लोग कयास लगाने में लग गए कि आखिर ये पांच कौन है?झाला के दावे में कितनी सच्चाई है यह तो वे जाने ?लेकिन विरोधियों को टेंशन तो दे दिया।
