केसली में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत अन्न उत्सव मनाया गया।
ब्रजेश रजक की रिपोर्ट
केसली : बीजेपी मंडल के कार्यकर्ता एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में अन्न उत्सव मनाया गया जिसमें अन्न उत्सव “कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री श्री शिवराज सिंह जी बेरखेड़ी ने ग्राम पंचायत भवन केसली में किया इसके बाद उचित मूल्य की दुकान विक्रेता श्री धन्नालाल जैन ने अतिथियों का स्वागत किया गया। इस के बाद मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया।वाचन के उपरान्त भवन में उपस्थित सभी हितग्राहियों, कार्यकर्ता, एवं अतिथियों ने मा.प्रधानमंत्री जी एवं मा.मुख्यमंत्री जी के प्रसारण को टी.वी. पर सुना और देखा। इसके बाद अतिथियों के द्वारा समस्त हितग्राहियों को खाद्यान किट वितरित की गई ।कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में मंडल अध्यक्ष श्री रामलखन सिंह जी,जनपद अध्यक्ष श्री अतुल भाई देवड़िया, जिला भाजपा मंत्री श्रीमती प्रीति जैन,तहसीलदार महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल,खाद्य विभाग अधिकारी श्रीमती चारू जैन,सरपंच प्रतिनिधि दिनेश पटैल,जिला भाजपा सदस्य श्री देवराज सिंह जी ,श्री विमल देवड़िया जी, जिला भाजपा सदस्य श्री भगवत पाठक जी,जिला भाजपा सदस्य श्री देवेन्द्र सिंह जी ,युवामोर्चा अध्यक्ष श्री अतुल भाई शानू उपस्थित रहे।
अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं में मंडल महामंत्री श्री विमलेश श्रीवास्तव, अनुरुद्ध कटारे, आर.डी. श्रीवास्तव, वीरेन्द्र जैन,राजकुमार जी चिरई, रामदेव नामदेव, गोपाल विश्वकर्मा, वैभव जैन,अशोक बड़कुल,रवेंद्र ब्या, प्रेम सिंह जी,अभिषेक चौरसिया, रतन सोनी, संतोष नामदेव,राघवेन्द्र सिंह,कमलेश सोनी, राजेश जैन एवं सभी प्रशासनिक अधिकारी, सभी पत्रकार बन्धु शामिल रहे।
