ब्यावरा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र दाँगी की जीत हुई।

0
भूमिका भास्कर मंदसौर 20201014_110950


सतीश वैष्णव राजगढ़ – राजगढ़ जिले की ब्यावरा विधानसभा की मतगणना राजगढ़ के स्टेडियम ग्राउंड में की गई।
यहां से कांग्रेस के रामचंद्र दांगी ने भाजपा के नारायण सिंह पवार को 12 हजार से अधिक मतों से पराजित किया।
लेकिन इस जीत के जश्न में विजय प्रत्याशी रामचंद्र दांगी कोरोना पेशेंट होने के कारण मौजूद नहीं रह सके।

भाजपा के नारायण श्री पवार केवल पहले राउंड में ही आगे रहे जबकि रामचंद्र दांगी द्वारा दूसरे राउंड से अपनी बढ़त अंत तक बनाए रखी।जैसे ही रामचंद्र दांगी की जीत सुनिश्चित हुई तो स्टेडियम ग्राउंड के बाहर लोगों ने कांग्रेस का झंडा लहराते हुए जमकर खुशियां मनाई। इस दौरान कांग्रेस के राजगढ़ विधायक बापू सिंह तंवर, दिवंगत विधायक गोवर्धन दांगी के सुपुत्र विश्वनाथ दांगी, रामचंद्र दांगी के पुत्र महेश दांगी द्वारा इस जीत का श्रेय आम जनता, कार्यकर्ताओं की मेहनत और दिग्विजय सिंह तथा प्रियव्रत सिंह को दिया।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!