उत्कृष्ट कार्य के लिए पति-पत्नी दोनों को मिला प्रशस्ति पत्र।
उत्कृष्ट कार्य के लिए पति – पत्नी दोनों को मिला प्रशस्ति पत्र
जयसिंहनगर । आजादी के अमृत महोत्सव एवं 76 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहडोल जिले के स्थानीय गांधी स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया । ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया । जयसिंहनगर तहसील में कार्यरत पति-पत्नी दोनों को एक ही मंच पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है । सुरेन्द्र पाण्डेय सचिव ग्राम पंचायत कुबरा को प्रधानमंत्री आवास व मनरेगा में उत्कृष्ट कार्य के लिए व उनकी पत्नी ऑगनवाड़ी कार्यकर्ता ऊषा पाण्डेय को पोषण ट्रैक्टर व विभागीय कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया । कार्यक्रम के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री माननीय रामखेलावन पटेल, कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा, जयसिंहनगर विधायक श्री जयसिंह मरावी सहित अनेक पदाधिकारी एवं प्रतिष्ठित जन उपस्थित रहे ।
![]()

