मड़ावरा में पीस कमेटी की मीटिंग का किया गया आयोजन।

0
IMG-20220618-WA0007.jpg

IMG-20220618-WA0007.jpg

पत्रकार वाहिद खांन फैज़ल

भूमिका भास्कर तहसील मड़ावरा

मड़ावरा में पीस कमेटी की मीटिंग का किया गया आयोजन

जनपद ललितपुर के अंतर्गत आने वाली तहसील मड़ावरा के ब्लॉक सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी मड़ावरा संजय पांडेय की अध्यक्षता में पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया। पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित करने का मकसद सरकार द्वारा आम नागरिकों के लिए लाई जा रही योजना ‘अग्निपथ’ को लेकर देश प्रदेश में चल रहे आप्राकृतिक तत्वों द्वारा धरने प्रदर्शन के नाम पर सरकारी संपत्तियों को जो नुकसान पहुंचाया जा रहा है। आगे तहसील मड़ावरा क्षेत्र में इस तरह का माहौल ना बने इन सबको ध्यान में रखकर किया गया। पीस कमेटी की मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे उपजिलाधिकारी मड़ावरा संजय पांडे द्वारा मीटिंग में उपस्थित लोगों को क्षेत्र में शांति वाला माहौल बनाने जैसी बातें कही गईं। उनके द्वारा कहा गया कि सरकार द्वारा किसी भी योजना को पहले आप लोगों के साथ नवयुवकों को भी समझना चाहिए। उनके द्वारा कहा गया कि सरकार द्वारा जो अग्नीपथ नाम की योजना लाई जा रही है जिसमें नवयुवकों का सेना में चार साल के लिए भर्ती रहने के साथ अनेक प्रकार के उन्हें लाभ पहुंचाने के मकसद से किया जा रहा है। सरकार देशवासियों के हित में ही योजनाएं लाती है। इसके अलावा उनके द्वारा कहा गया कि हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों को भी शांति व्यवस्था बनाने के साथ मिलजुल कर त्योहार मनाना चाहिए। कार्यक्रम में पुलिस क्षेत्राधिकारी मड़ावरा केशवनाथ के द्वारा भी इसी प्रकार की बातों को मीटिंग में रखा गया। पीस कमेटी की मीटिंग में अभिमन्यु कुमार तहसीलदार मड़ावरा, पुलिस इंस्पेक्टर मड़ावरा प्रेमचंद के साथ ब्लॉक प्रमुख चंद्रदीप रावत और मड़ावरा ब्लॉक अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों के प्रधान, पत्रकार, और सामाजिक लोग मौजूद रहे।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!