जिला व जनपद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं उप सरपंच के निर्वाचन के लिए सम्मिलन की तिथियां निर्धारित।
जिला व जनपद पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं उप सरपंच के निर्वाचन के लिए सम्मिलन की तिथियां निर्धारित
मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा ग्राम पंचायतों के उपसरपंच के निर्वाचन के लिए सम्मिलन की तिथियां निर्धारित कर दी गई है । जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए आगामी 29 जुलाई 2022 को जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्यों का सम्मिलन आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए प्रथम चरण में 27 जुलाई एवं तृतीय चरण में 28 जुलाई को जनपद पंचायत के निर्वाचित सदस्यों का सम्मिलन आयोजित किया जाएगा। ग्राम पंचायतों के उप सरपंच के निर्वाचन के लिए तीन चरणों में 24 जुलाई, 25 जुलाई एवं 26 जुलाई को ग्राम पंचायतों के निर्वाचित पंचों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम के अंतर्गत ग्राम पंचायतों के पंच एवं जिला व जनपद पंचायत के सदस्यों के निर्वाचन की तारीख से 15 दिनों के भीतर उपसरपंच, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए सम्मिलन आयोजित किए जाने का प्रावधान है।
