SAGAR : प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक भेजने में शिवराज सरकार नाकाम – सुरेन्द्र चौधरी ( कार्यकारी अध्यक्ष MP काग्रेस )

0

तीन सप्ताह बीतने के बाद भी प्रवासी मजदूरों के आवेदनो पर नही हुई कार्यवाही।

Loading

surendra choudhry

आशीष जैन सागर

आशीष जैन सागर – कोरोना वायरस व लॉक  डाउन के चलते प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक भेजने में  शिवराज सरकार के नाकाम साबित होने का आरोप लगाते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा है कि 56 दिनों के लॉक डाउन बीत जाने के बाद भी हजारों परिवार शिवराज सरकार की नाकामी के कारण अपने घरों तक नहीं पहुंच सके हैं इस बात की पुष्टि सागर जिले के ग्राम पामाखेड़ी निवासी श्री संजय शर्मा ने 21 दिन पहले पूना से सागर आने पंजीयन कराया था इसी प्रकार  विकासखंड सागर के ग्राम रजौआ में फसल कटाई कार्य के लिए आए राजस्थान के ग्राम खैरपुर जिला बारा  निवासी सतपाल खेरुआ व उनके अन्य 15 साथी जो पिछले 1 माह से सागर में फंसे हैं जो अपने घर जाने के लिए  लगातार आवेदन कर रहे है यही नही विकासखंड सागर के ग्राम टीला खेड़ी निवासी श्री बहादुर सिंह का परिवार उत्तराखंड से सागर आने 1 माह पूर्व पंजीयन कराने के बाद भी शासन द्वारा उनके घरों तक भेजने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है इसी प्रकार अन्य प्रदेशों के मध्य प्रदेश में और अन्य प्रदेशों में मध्यप्रदेश में  फंसे हजारों परिवारों की स्थिति इसी प्रकार है जिन्हें न तो शासन की ओर से कोई सहायता मुहैया कराई गई है और न ही उनके खातों में  1-1 हजार रुपये शासन की घोषणा अनुसार उन तक नहीं पहुंच सकी है हजारों परिवार अपने घरों तक जाने की उम्मीद लगाए हुए है। श्री चौधरी ने कहा कि यही स्थिति  कैंटोनमेंट क्षेत्रों में निवासरत गरीब मजदूर परिवारों को भी शासन की ओर से खाद्य सामग्री के साथ-साथ अन्य सहायता भी मुहैया नहीं कराई जा रही है जिस कारण हजारों गरीब मजदूर  परिवारों पर आर्थिक संकट मंडराने  के साथ-साथ भरण पोषण का भी संकट उत्पन्न हो गया है जो  शिवराज सरकार की नाकामी को उजागर करता है।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!