महाराणा प्रताप की वीरता , पराक्रम ,स्वाभिमान और देशभक्ति भारतीय इतिहास का गौरव है : डाॅ. संजय सिंह सोलंकी।

0
IMG-20230522-WA0475.jpg

IMG-20230522-WA0475.jpg

राहुुुल पाारीख आलोट

आलोट- अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा आलोट द्वारा आयोजित महाराणाप्रताप की 483 वी जयंती पर प्रो.संजय सिंह सोलंकी ने जूना बाजार स्थित स्थानीय राजपूत धर्मशाला मे समाजजन को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी जुझार सिंह सोलंकी ने की। प्रारंभ मे समाजजन ने धर्मशाला पर एकत्रित होकर महाराणाप्रताप को श्रद्धासुमन अर्पित किए और तेजस्वी नारो के साथ महाराणाप्रताप को याद किया।कार्यक्रम को वरिष्ठ नेता हरपाल सिंह सोलंकी,ओपेन्द्र सिंह यादव,हिरेन्द्र सिंह सोलंकी , नगर परिषद उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह विक्रमगढ, भूपेंद्र सिंह सोलंकी ,महेन्द्र सिंह पंवार, दिलीप सिंह डोडिया,पुष्पराज सिंह सोलंकी सहित कई समाजजन ने संबोधित किया । स्वागत भाषण महासभा अध्यक्ष गोकूल सिंह डोडिया ने देते हुए आगामी सामाजिक कार्यो की रूपरेखा प्रस्तुत की। सभी समाजजन ने गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेने का संकल्प लेकर विभिन्न नवाचार से सामाजिक उत्थान हेतु सामुहिक प्रयास कर भव्य समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया।समाजसेवी डाॅ संजय सिंह सोलंकी द्वारा नवीन भवन हेतु भूमि क्रय करने के लिए 251000 रूपये की घोषणा कर सभी समाजजन को सहयोग हेतु प्रेरित किया।कार्यक्रम का औजस्वी संचालन विकासखण्ड अकादमिक समन्वयक जितेन्द्र सिंह सोलंकी ने किया और आभार प्रदर्शन पृथ्वीराज सिंह सोलंकी ऐडवोकेट ने किया।इस अवसर पर महेन्द्र सिंह राठौर ,दिलीप सिंह सोलंकी,हर्षवर्धन सिंह शक्तावत, अरविंद सिंह सोलंकी ,महेन्द्र सिंह शीशाखेडी, शिवराज सिंह, युवराज सिंह, भूपेंद्र सिंह, कमल सिंह डोडिया ,दशरथ सिंह गोयल,ईश्वर सिंह धतुरिया ,महेन्द्र सिंह सोलंकी,वीरेन्द्र सिंह सोलंकी,विजेन्द्र सिंह राठौर सहित कई समाजजन उपस्थित थे।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!