मड़ावरा में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस।

0
IMG-20220621-WA0073.jpg

IMG-20220621-WA0073.jpg

पत्रकार वाहिद खांन फैज़ल

भूमिका भास्कर तहसील मड़ावरा

मड़ावरा में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

मड़ावरा – कस्बा मड़ावरा के सरस्वती मन्दिर बालिका इण्टर कॉलेज के परिसर मे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उपजिलाधिकारी मड़ावरा संजय कुमार पाण्डेय ने ग्रामीणों के साथ योग किया। इस अवसर पर एसडीएम मड़ावरा ने मौजूद ग्रामीणों को योग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने बाला व्यक्ति हमेशा निरोगी रहता है। एसडीएम मड़ावरा ने प्राणायाम, यम, नियम, आसन आदि के बारे में भी जानकारी दी।इस मौके पर तहसीलदार मड़ावरा अभिमन्यु कुमार, ब्लाक प्रमुख चंद्रदीप रावत, बीजेपी मंडल अध्यक्ष सूरज जैन चौधरी, सेवानिवृत्त प्रवक्ता रमेशचंद्र जैन, प्रधानाचार्य सरस्वती मन्दिर इण्टर कॉलेज मड़ावरा अरविंद नामदेव, योगाचार्य भवानी शंकर सिंह, चक्रेश जैन, कौशिल्या देवी, आलोक, खिलावन सिंह आदि उपस्थित रहे।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!