जावरा में कोन नेता दिखे एक साथ मुस्कराती मुद्रा में ?

0

महामहिम के साथ जावरा में दिखे भाजपा नेता साथ साथ तो चल पड़ी चर्चा
रतलाम /बड़ावदा
शिरीष सकलेचा
कर्नाटक के राज्यपाल महामहिम थावरचंद गेहलोत के जावरा तहसील के अल्प प्रवास से कई राजनीतिक चर्चाओं का दौर चल पड़ा है। जावरा में सर्किट हाउस पर विधायक डॉ राजेन्द्र पांडे के साथ उनके विरोधी गुट के तमाम नेता महामहिम के साथ एक साथ बैठकर चर्चा करते हुए देखे गए। जिसका फोटो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है ।जिससे राजनीतिक हलकों में खासी चर्चा चल रही है। ज्ञात रहे जावरा में महामहिम थावरचंद गहलोत के 1 दर्जन से अधिक कट्टर समर्थक है जो राजनीतिक दृष्टि से विधायक पांडे के विरोधी गुट के माने जाते हैं ।यहां कई वर्षों से पटवा पांडे गट के नाम से इन नेताओं की अलग अलग पहचान बनी हुई है। गुटबाजी के चलते यहां अक्सर पार्टी के राजनीतिक कार्यक्रम भी अलग अलग मंच से होते आए हैं लेकिन आज महामहिम के दौरे में दोनों गुट के नेता मुस्कुराती मुद्रा में देखे गए हैं ।इन नेताओं की मुस्कुराहट कितने समय की है यह भविष्य में पता चलेगा लेकिन बरहाल राजनीतिज्ञ मुस्कुराहट अभी तो चर्चा में है।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!