उज्जैन : मुंह पर गमछा, रूमाल लगाने वालों के साथ सोशल डिस्टेसिंग का उल्लंघन करना पड़ा महंगा।
![](https://bhumikabhaskar.com/wp-content/uploads/2020/07/IMG-20200724-WA0152-1024x569.jpg)
भूमिका भास्कर संवाददाता उज्जैन।पिछले दो सप्ताह से शहर में कोरोना मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है, लोग कोरोना नियमों का ठीक से पालन नहीं कर रहे। जिला कलेक्टर ने कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हें अस्थाई जेल भेजने के निर्देश दिये हैं। जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की टीम ने दोपहर 1 बजे तक 230 लोगों को नियमों का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार किया और माधव कॉलेज स्थित अस्थाई जेल पहुंचा दिया।
देश में कोरोना संक्रमण फैलने के बाद आमजन को बचाव के लिये शासन ने नियम बनाये हैं जिसके अंतर्गत घरों से बाहर निकलते समय मुंह पर मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है, लेकिन अनलॉक 1.0 लागू होने के बाद लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। यही कारण रहा कि पिछले 15 दिनों से शहर में कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए कलेक्टर ने कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों को अस्थाई जेल भेजने के आदेश जारी किये। सुबह जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ नगर निगम और पुलिस की टीम ने सड़कों पर घूम रहे ऐसे लोगों को पकड़ा जिन्होंने मास्क न लगाते हुए गमछे और रूमाल का सहारा लिया था। इसी प्रकार बाजार व बैंक के बाहर कई लोग सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं कर रहे थे। ऐसे लोगों को पकड़कर माधव कॉलेज स्थित अस्थाई जेल में बंद किया गया।
जेल के बाहर से खरीदना होंगे मास्क

जिला प्रशासन ने बिना मास्क के बाजार में घूमने वालों को पकड़कर माधव कॉलेज की अस्थाई जेल भेजा और यहीं पर एनजीओ के माध्यम से मास्क विक्रय की व्यवस्था भी की है। जो लोग जेल में बंद होंगे उन्हें यहीं से 20 रुपये के 2 मास्क खरीदना होंगे। एक मास्क लगाकर उन्हें दिन भर अस्थाई जेल में बैठना होगा और दूसरे मास्क का उपयोग घर जाकर करेंगे।
बहाना नहीं चलेगा
एडीएम विदिशा मुखर्जी ने चर्चा में कहा कि कोरोना नियमों का पालन करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है, जो लोग कोरोना नियमों का उल्लंघन करेंगे उन्हें अस्थाई जेल में रहना होगा, इसके लिये किसी का बहाना नहीं चलेगा।
जेल में बंद होने के लिये कतार लगी
पूरे शहर में एक साथ कार्रवाई होने के कारण एक के बाद एक पुलिस वाहन माधव कॉलेज पहुंच रहे थे जिनमें ऐसे लोग थे जो कोरोना नियमों का उल्लंघन करते पकड़ाये थे। कॉलेज में स्थिति यह हो गई कि इन लोगों को जेल में बंद करने के लिये कतार लगवाना पड़ी।

जिला प्रशासन ने बिना मास्क के बाजार में घूमने वालों को पकड़कर माधव कॉलेज की अस्थाई जेल भेजा और यहीं पर एनजीओ के माध्यम से मास्क विक्रय की व्यवस्था भी की है। जो लोग जेल में बंद होंगे उन्हें यहीं से 20 रुपये के 2 मास्क खरीदना होंगे। एक मास्क लगाकर उन्हें दिन भर अस्थाई जेल में बैठना होगा और दूसरे मास्क का उपयोग घर जाकर करेंगे।
![Loading](https://bhumikabhaskar.com/wp-content/plugins/page-views-count/ajax-loader-2x.gif)