बिना वैक्सीनेशन के प्रवेश बंद,टीकाकरण के बाद ही परीक्षार्थी जमा कर पायेंगे उत्तर-पुस्तिका

0
IMG-20210624-WA0106

जयसिंहनगर से राजकुमार यादव की रिपोर्ट

शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर में पदस्थ प्राचार्य डॉक्टर धर्मेन्द्र द्विवेदी ने विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित खुली पुस्तक प्रणाली परीक्षा में
उत्तर पुस्तिका जमा करने के पहले वैक्सीनेशन को अनिवार्य बताते हुए बिना टीकाकरण के प्रवेश पर रोक लगा दी है
पूरे प्रदेश में जहाँ टीकाकरण क्रान्ति का रूपधारण किये है वहीं शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर के प्राचार्य द्वारा यह बहुत ही महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है
प्राचार्य डॉक्टर द्विवेदी जी का कहना है कि जब शासन मुफ्त में यह सुविधा उपलब्ध करा रही है तो प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी दिखानी चाहिए और टीकाकरण में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए
बिना टीकाकरण के छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका महाविद्यालय में जमा नहीं कर पायेंगे इसलिए
महाविद्यालय में वैक्सीनेशन सेंटर भी स्थापित किया गया है जहाँ छात्रों का पंजीकरण कर शीघ्र टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है ।

जयसिंहनगर से राजकुमार यादव की रिपोर्ट

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!