भाजपा नगर मण्डल उमरिया द्वारा रानी दुर्गावती जी का बलिदान दिवस मनाया गया।

0
IMG-20210624-WA0140

उमरिया। प्रकाश राजपूत की रिपोर्ट



प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला संगठन के मार्गदर्शन पर भाजपा नगर मंण्डल उमरिया द्वारा रेल्वे चौक के सामने रानी दुर्गावती जी की मूर्ती पर भाजपा के पदाधिकारीयो द्वारा माल्यार्पण कर उन्हे याद किया गया,भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा जी ने रानी दुर्गावती जी के जीवन परिचय एवं ब्यक्तित्व पर प्रकाश डाला,तथा राकेश शर्मा जी ने बताया कि रानी दुर्गावती (5 अक्टूबर 1524 – 24 जून 1564) भारत की एक प्रसिद्ध वीरांगना थीं,जिसने मध्य प्रदेश के गोंडवाना क्षेत्र में शासन किया।उनका जन्म 5 अक्टूबर 1524 को कालिंजर के राजा पृथ्वी सिंह चंदेल के यहाँ हुआ उनका राज्य गढ़मंडला था,जिसका केंद्र जबलपुर था। उन्होने अपने विवाह के चार वर्ष बाद अपने पति गौड़ राजा दलपत शाह की असमय मृत्यु के बाद अपने पुत्र वीरनारायण को सिंहासन पर बैठाकर उसके संरक्षक के रूप में स्वयं शासन करना प्रारंभ किया। इनके शासन में राज्य की बहुत उन्नति हुई। दुर्गावती को तीर तथा बंदूक चलाने का अच्छा अभ्यास था। उनके राज्य का नाम [[गोंडवाना]] था जिसका केन्द्र जबलपुर था।

          कार्यक्रम में मुख्यरूप से उपस्थित भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा जी,भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष शम्भूलाल खट्टर जी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष ग्यानेन्द्र सिंह गहरवार जी,जिला मंत्री केशव यादव जी,दिवाकर सिंह जी,दीपेन्द्र तिवारी जी,नगर उपाध्यक्ष सुनील खटिक जी,नगर उपाध्यक्ष राहुल गौतम जी,भाजपा नगर उपाध्यक्ष विक्रम सिंह जी,नगर उपाध्यक्ष जीतू बारी जी,नगर मंत्री लवकुश बर्मन जी,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुजीत सिंह भदौरिया जी,युवा मोर्चा मंण्डल अध्यक्ष पारस खटिक जी,सुशील प्रजापति जी,अखण्ड प्रताप सिंह जी,राधेलाल कोल जी,उदय नारायण साहू जी,राजू कोल जी,कुलदीप खटिक जी,ब्रजेश श्रीवास्तव जी,सुनील बर्मन जी,प्रमोद तोमर जी,संजय महोबिया जी,दीपू दुवे जी,हरी सिंह जी,कमलेश सिंह जी,अतुल रजक जी,दिलीप कोल जी,उपस्थित रहे!

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!