रियावन के ग्रामीणों ने प्रशासन को क्यों दी भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी ।
रियावन के ग्रामीणों ने प्रशासन को क्यों दी भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी ?
अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर ग्रामवासियों ने तहसीलदार के नाम राजस्व निरिक्षक को दिया ज्ञापन ।
शीतला माता मंदिर परिसर में पुर्व में निर्मित टिन शेट के नीचे शीतला माता मंदिर समिति व ग्रामवासियों के सहयोग से लोहे के पाईप कुछ दुरी पर लगाकर बाउन्ड्री का निर्माण किया जा रहा था परन्तु पास के रहवासी द्वारा आपत्ति ली गई थी इसको लेकर ग्रामवासियों द्वारा पुरे शीतला माता मंदिर परिसर को अतिक्रमण मुक्त करने ग्राम रियावन में सर्वे क्र.1408/1, 1406,1408/2 पर पुर्व में जारी पट्टो को लेकर जनपद सदस्य भानुप्रताप सिंह राठोर, सरपंच संतोष सोनार्थी, उप सरपंच वक्तावर सिंह सिसोदिया, गोरव जैन, नेमीचंद जैन, जगदीश प्रजापत, लक्ष्मण कावरिया,बबलु प्रजापत,मदन जमादार, संदीप(राजु) वाक्तरिया व साथी ग्रामीणों ने तहसीलदार के नाम राजस्व निरिक्षक भीम सिंह खराडी को ग्राम पंचायत रियावन परिसर में तहसीलदार के नाम ज्ञापन दिया ग्रामीणों का कहना है कि पुर्व में जारी पट्टे अवैध तरीके से जारी है व आम रास्ता है जो कि निरस्त योग्य है प्रशासन के अधिकारियों द्वारा सोमवार तक उचित कार्यवाही कर निराकरण की बात कही गई ग्रामीणों का कहना है कि अगर सोमवार तक उचित कार्यवाही कर निराकरण नहीं किया गया तो कलेक्टर नरेंद्र कुमार सुर्यवंशी को जनसुनवाई में आवेदन देगे फिर भी समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो हम सभी ग्रामीण भुख-हडताल पर बैठेंगे ।
राजस्व निरीक्षण भीम सिंह खराडी ने बताया की ग्रामीणों द्वारा तहसीलदार को शीतला माता मंदिर परिसर में अतिक्रमण को लेकर शिकायत की गई थी तहसीलदार के निर्देशशानुसार में जाच करने पहुचा था जो कि भुमि आबादी भुमि के पास स्थित है वही ग्रामीणों द्वारा एक और अवैध पटटो को लेकर आवेदन दिया गया जिसकी सुचना सम्बंधित व ग्रामीणों को दे गई है जाचकर उचित कार्यवाही व नियमानुसार सोमवार को सीमाकंन किया जायेगा
![]()

