कलेक्टर से मिलने पहुंचे चार साल के बच्चे ने कहा कि हमें भी आपकी ही तरह कलेक्टर बनना है।

सचिन मिश्रा पन्ना – कलेक्टर श्री संजय कुमार मिश्र से मिलने चार साल उम्र के व्योम दुबे अपने पिता श्री आनन्द दुबे के साथ मिलने आए। पन्ना निवासी नन्हें बालक ने कलेक्टर श्री मिश्र से कहा कि हमें आपकी ही तरह कलेक्टर बनना है। कलेक्टर श्री मिश्र ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए व्योम को अपनी टेबिल पर खडा करते हुए कहा कि देखो आप अब मेरे बराबर हो गए हो। इसी तरह मेहनत करके आप एक दिन कलेक्टर बन जाएंगे। कलेक्टर श्री मिश्र द्वारा व्योम से बातचीत की और उसे मन लगाकर पढाई करने के लिए कहा। व्योम द्वारा कलेक्टर को मास्क का एक पैकेट भेंट किया गया। कलेक्टर श्री मिश्र ने बच्चे को वन्य जीव से संबंधित साहित्य भेंटकर बालक को कलेक्टर बनने के लिए शुभाशीष दिया।

कलेक्टर श्री मिश्र ने बच्चे को वन्य जीव से संबंधित साहित्य भेंटकर बालक को कलेक्टर बनने के लिए शुभाशीष दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!