देवरी के महाराजपुर में गेंहू खरीदी केन्द्र पर हो रहा किसानो के साथ अन्याय, भारतीय किसान यूनियन ने अनुविभागीय अधिकारी को सौपा ज्ञापन

0
27 april deori

प्रवीण पाठक देवरीकलां

प्रवीण पाठक देवरीकलां – सागर जिला की देवरी विधान सभा क्षेत्र के खरीदी केन्द्र महाराजपुर में केन्द्र प्रभारी अशोक खरे द्वारा किसानो के साथ 50 किलो की जगह 51 किलो गेहु की तुलाई की जा रही है, और 1 किलो पर कट्टी के हिसाब से प्रत्येक किसान का गेंहु काट रहे हैं, साथ ही 10 रूपये पर कट्टी तुलाई किसान से ले रहे हैं, जबकि तुलाई का पैसा किसानो से न लेने की बात शासन ने कही है। किसान की शिकायत पर अधिकारी जांच करने तो जाते हैं पर केन्द्र प्रभारी की आबाज बनकर वापिस आ जाते है। किसान परेशान हे किसान पूंछता है कि श्री मान जी इतना प्रूफ देने के बाद कार्यवाही नहीं की जाती हैं तो मजबूरी बस किसान को सडक पर उतरना पडेगा।किसानो का गेंह खुले में रखा जा रहा है ध किसान को बैठने की जगह न सेनेटाईजर की व्यवस्था है मौसम खराब होने पर गेहूं खराब होने की स्थिति में जिम्मेबार कौन?

शिकायत मिली थी, ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी को दिया है

किसानो द्वारा शिकायत मिली थी कि महाजपुर केन्द्र में समिति प्रभारी द्वारा लूट की जा रही है इस संबंध में सभी किसान भाईयों सहित एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी को दिया है और यदि कार्यवाही नही होती है तो हम जिला में ज्ञापन देंगे।
धर्मेन्द्र सिंह राजपूत , अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन जिला सागर (अराजनैतिक )

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!