भाजपा में किन नेताओ पर गिर सकती है गाज?जाने

0
एक धड़े को बेसब्री से है इंतजार—
भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले छह नेताओं पर निष्कासन की गिर सकती है गाज
शिरीष सकलेचा।बड़ावदा
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा द्वारा नगरीनिकायो के चुनावों में पार्टी द्वारा घोषित किए गए अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को नाम वापसी के दिन अपने फार्म वापस लेने को कहा गया था साथ ही यह चेतावनी दी गई थी कि यदि वे पार्टी गाइड लाइन का उल्लंघन करेंगे तो पार्टी उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर देगी प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दी गई चेतावनी के बावजूद बड़ावदा नगर परिषद मैं भी पार्षद पद हेतु कुछ पूर्व पार्षदों पार्टी पदाधिकारियों ने अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ अपने नामांकन जमा किए थे तथा उन्हें वापस नहीं लेते हुए अभी भी अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं ऐसे में अब इन बागी नेताओ के खिलाफ अनुशासनहिनता की कार्यवाही हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक बड़ावदा नगर से भी जिला अध्यक्ष् द्वारा बागी नामो की सूची पार्टी के जिम्मेदार लोगों से मांगी गई है। जिसके मुताबिक 6 लोगो पर  पार्टी से 6 वर्ष के निष्काषन की कार्यवाही की गाज  किसी भी समय गिर सकती है। बतादे यहाँ  नगर परिषद चुनाव में भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर आधा दर्जन से अधिक भाजपा के पूर्व पार्षद पूर्व, पदाधिकारी, वर्तमान पदाधिकारी यहां भारतीय जनता पैनल बनाकर चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में साफ है इन्हीं पैनल के नेताओं पर निष्कासन की कार्यवाही होना तय है। हालांकि जो नेता चुनाव बागी होकर लड़ रहे हैं वे जानते हैं कि उन पर अनुशासनहीनता की कार्यवाही तो  होना ही  है। भाजपा के कई लोग बागी नेताओं के निष्कासन की खबर का इंतजार कर रहे हैं कई लोगों का मानना है कि यदि इनका निष्कासन होता है तो उनकी राह से बड़े कांटे हट जाएंगे लेकिन कई लोग इस बात से भी  भयभीत  है कि कहीं नगर परिषद में बहुमत में इन लोगों की थोड़ी भी आवश्यकता ना पड़ जाए? बरहाल भाजपा के एक धड़े को इनके निष्कासन  की खबर का बेसब्री से इंतजार है।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!