सागर में नवरात्रि के पहले दो हजार किलो नकली सेंधा नमक जप्त, फैक्ट्री सील।
सागर – मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत कलेक्टर श्री दीपक आर्य के निर्देश पर जिला सुरक्षा खाद्य अधिकारी श्री अमरीश दुबे द्वारा तिलक गंज सागर पापड़ मसाला उद्योग में आयोडीन नमक सेंधा नमक बनाए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिस पर छापामार कार्रवाई की गई श्री दुबे ने बताया कि जांच करने पर बड़ी मात्रा में नकली सेंधा नमक आयोडीन नमक से बनाते हुए पाया गया। श्री दुबे ने बताया कि यह फैक्ट्री श्री मनोज जैन की है । जिसकी कीमत 30 हजार रुपये है।
उन्होंने बताया कि फैक्ट्री से 2000 किलो नकली नमक को जप्त कर फैक्ट्री को सील किया गया है। उन्होंने बताया कि इस फैक्टरी का किसी भी प्रकार का लाइसेंस भी नहीं पाया गया।
