संजीत मे धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती।
*संजीत मे आज धुमधाम से मनाई हनुमान जयंती*
राकेश चौहान
- संजीत: हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आज शनिवार 16 अप्रैल को संजीत सहित आसपास क्षेत्र के हनुमान मंदिरों में विभिन्न आयोजन आयोजित हुऐ। संजीत बस स्टैंड स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर पर भी यज्ञ हवन सहित महाआरती व भंडारा प्रसादी का आयोजन हुआ। , इसके साथ ही दोपहर 3 बजे बाद ग्राम में एक विशाल शोभायात्रा हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्राम सहित आसपास क्षेत्र के भक्तगण शामिल हुऐ । शाम करीब 6 बजे यह शोभायात्रा पुन: बस स्टेंड हनुमान मंदिर पहुंची जहां महाआरती व महाप्रसादी के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया। साथ आयोजन का समापन हुआ । सुरक्षा के लिहाज से अनुविभागीय पुलिस अधिकारी नरेन्द्र कुमार सौलंकी, थाना प्रभारी गिरीश जेजुलकर,बीट प्रभारी भीमसिंह राठौर सहीत पुलिस बल व रक्षा समिती सदस्य मौजुद रहे ।
![]()

