जानिए इस खबर में ….आचार्य महाश्रमण जी को युग प्रधान अलंकरण
आचार्य श्री महाश्रमण जी आज होंगे
युग प्रधान अलंकरण से वर्धापित
पेटलावद से पियूष पटवा जैन की रिपोर्ट
तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अधिशास्ता, महातपस्वी,आचार्य श्री महाश्रमणजी को षष्टिपूर्ति (जीवन के 60 वर्षों की सम्पन्नता) कार्यक्रम के दौरान आज दिनांक 10 मई 2022 को आपकी जन्मस्थली राजस्थान के चुरू जिले के सरदारशहर में संपूर्ण धर्मसंघ की ओर से विधिवत युगप्रधान अलंकरण से वर्धापित किया जाएगा।
ज्ञात रहे कि शासनमाता असाधारण साध्वीप्रमुखा श्री कनक प्रभाजी ने आपको धर्मसंघ की ओर से युगप्रधान अलंकरण की घोषणा 10 फरवरी 2022 राजस्थान के लाडनूं में की थी।
अब विधिवत धर्मसंघ की ओर से युगप्रधान अंलनकरण व आचार्यश्री के जीवन के साठ वर्षो की सम्पनता पर यह अलंकरण आचार्यप्रवर को समर्पित किया जाएगा, जिसका सीधा प्रसारण पारस चैनल पर सुबह 9:00 बजे से प्रसारित किया जाएगा।
गौरतलब कि महातपस्वी युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी ने 9 नवंबर 2014 दिल्ली के लाल किले से अहिंसा यात्रा प्रारंभ की थी, जो कि दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम मे 27 मार्च 2022 को सानंद संपन्न हुई।
अहिंसा यात्रा के दौरान आचार्य श्री महाश्रमणजी ने भारत के 20 राज्यों के सहित नेपाल एवं भूटान (दो देशों) की यात्रा भी की थी, इस यात्रा दौरान आचार्य प्रवर ने सद्भभावना, नैतिकता और नशामुक्ति का संदेश लाखों लोगों तक पहुंचाया। आपकी प्रेरणा से बहुत बड़ी संख्या में जनता ने अहिंसा यात्रा के संकल्प स्वीकार किए।
![]()

