ब्लॉक स्तरीय क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक का किया गया आयोजन।

0
IMG_20220422_161448.jpg

IMG_20220422_161448.jpg

पत्रकार वाहिद खांन फैज़ल

भूमिका भास्कर तहसील मड़ावरा

ब्लॉक स्तरीय क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक का किया गया आयोजन

 

मड़ावरा – जनपद ललितपुर के अंतर्गत आने वाले ब्लाक मड़ावरा के अटल सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मड़ावरा ब्लाक के प्रमुख राजेश रावत के द्वारा की गई। बैठक का मकसद सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का रहा। क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधानों को कहा गया कि सरकार द्वारा आपके लिए विभिन्न जिम्मेदारियां दी गई हैं, आप जनप्रतिनिधि है तो आप अपने कार्यों का सही से निर्वहन कीजिए। कार्यक्रम में श्रम सेवायोजन मंत्री सचिव एवं ग्राम प्रधान सोनू चौबे, खंड विकास अधिकारी दीपेंद्र पांडे, जिला पंचायत सदस्य मनोज कुशवाहा, वीर सिंह बुंदेला, ग्राम विकास अधिकारी आलोक दुबे रहे। कार्यक्रम में ब्लॉक मड़ावरा के ग्राम पंचायत अधिकारी, पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!