सत्यनारायण झाला के चुनाव लड़ने को लेकर आमजन में संशय,क्या मैदान छोड़कर जाएंगे?
बड़ावदा।शिरीष सकलेचा
नगर परिषद चुनाव हेतु 66 नामांकन फार्म जमा हुए है। उसके बाद अब आज नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। 15 वार्डो के लिए भाजपा व कांग्रेस के 15-15 प्रत्याशी तो आम आदमी के 7 प्रत्याशी मैदान में है। बाकी कई फार्म डमी तो कई दोनों पार्टियों के नाराज लोगो ने भरे है। अब निगाह दोनों पार्टियों के असन्तुष्ट पर है। भाजपा से नाराज कुछ लोगो से मंडल अध्यक्ष् महेंद्र सिंह सतत सम्पर्क में है। लेकिन सफलता नही मिलती दिख रही है। अब देखना है आज कौन मैदान में डटे रहेंगे,?
पूर्व नपा उपाध्यक्ष सत्यनारायण झाला ने वार्ड क्रमांक 9 से अपना नामांकन दाखिल किया है। यहां राजनीतिक हलकों में इनके नाम को लेकर खासी चर्चा चल रही है। क्योंकि वार्ड क्रमांक 9 से इनके चुनाव लड़ने से भाजपा कांग्रेस दोनों अपने नफे नुकसान का आकलन कर रही है। झाला पूर्व में भी इस वार्ड से चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था। इस बार उन्होंने फिर चुनाव लड़ने का दम भरते हुए एक बार फिर जनता के बीच जाने का फैसला किया है ।उन्होंने अपने अन्य छह समर्थकों को भी बतौर अपनी टीम के चुनाव मैदान में उतारा है। हालांकि 6 उम्मीदवार तो चुनाव लड़ेंगे ऐसी पूरी संभावना है लेकिन अभी भी लोगों को झाला के नाम पर संशय है। चौराहों की चर्चाओं पर यकीन करें तो माना जा रहा है कि झाला चुनाव नही लड़ेंगे। झाला ने इस प्रतिनिधि से कहा कि आज सबको पता चल जाएगा। थोड़ा और सब्र कर लो। इसी तरह अन्य कुछ नामो को लेकर भी चर्चाएं है। उधर भाजपा से नाराज दावेदारों से इस संबंध में चर्चा करने की कोशिश की गई तो उनके स्विच ऑफ़ आये।
About The Author
Bhumika Bhaskar
The Bhumika Bhaskar is a leading Newspaper Media Group in Madhyapradesh and Uttarpradesh . The Bhumika Bhaskar independent editorial stand and its reliable and balanced presentation of the news have over the years, won for it the serious attention and regard of the people who matter in India and abroad.Bhumika Bhaskar uses modern facilities for news gathering, page composition and printing.
