डम्फर और ट्रॉला में जबरदस्त भिड़ंत , बटियागढ़ थाना क्षेत्र की घटना।

0

बटियागढ़। छतरपुर दमोह मार्ग पर बटियागढ़ के पास बड़ी चराई पर शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे डंफर एव ट्रॉला की आमने सामने टक्कर हो गई।  इस भीषण हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।  हादसें में कोई हताहत नही हुआ । वही डफर चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया जबकि ट्रॉला चालक को मामूली चोट आई है। हादसे के चलते छतरपुर दमोह मार्ग में करीब 2 घंटे यातायात अबरुद्ध रहा।  बटियागढ़ पुलिस ने मौके पर पहुच कर जे सी वी की मदद से दोनो वाहनों को मार्ग से अलग करवाकर यातायात शुरू करवाया।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!