भूमिका ग्रामोदय समिति ने निकाली हरियाली यात्रा, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

0
IMG_20260828_115336

बण्डा – भूमिका ग्रामोदय समिति नवांकुर संस्था जन अभियान परिषद के तत्वाधान में सेक्टर बण्डा अंतर्गत के नवांकुर सखी हरियाली यात्रा कार्यक्रम का आयोजन ग्राम विचपुरी में किया गया। प्रकृति एवं पर्यावरण को समर्पित इस पर्व पर नवांकुर नर्सरी के माध्यम से प्रस्फुटित पौधों का वितरण किया गया। इसके पश्चात गांव में हरियाली यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं एवं पुरुषों ने सहभागिता की। यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं पौधारोपण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। यात्रा के पश्चात पौधरोपण व प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कमलेश कुड़ेरिया थे। जन अभियान परिषद की विकासखण्ड समन्यवयक ज्योति मिश्रा ने संवाद सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति में पौधारोपण का विशेष महत्व है। वृक्ष केवल पर्यावरण को शुद्ध करने का कार्य नहीं करते, बल्कि वे हमारी सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा भी हैं। भूमिका ग्रामोदय समिति के कार्यक्रम समन्वयक आशीष जैन ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य प्रस्तुत किए तथा कार्यक्रम का संचालन किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष देवेंद्र लोधी, सविता लोधी, कमलरानी रैकवार,सेवकली, जयारानी, हल्ली सौर, काशीबाई, सीतारानी सहित नवांकुर सखियां एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!