सरस्वती शिशु विद्यामन्दिर जयसिंहनगर की संचालन समिति का निर्वाचन सम्पन्न।

0
IMG-20210801-WA0161

जयसिंहनगर से राजकुमार यादव की रिपोर्ट


कथावाचक पण्डित राजीव द्विवेदी समिति के अध्यक्ष निर्वाचित*

शहडोल| जयसिंहनगर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में ईश्वरचंद्र विद्यासागर बाल विकास समिति में पदाधिकारियों का निर्वाचन दिनांक 31 जुलाई 2021 दिन शनिवार को सम्पन्न हुआ। विद्यालय संचालन हेतु नवीन समिति का निर्वाचन रवि कुमार रजक जिला सचिव महाकौशल प्रांत जिला शहडोल की उपस्थिति में हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया से पूर्व वीणा वादिनी मां सरस्वती जी के सामने दीप प्रज्वलन कर किया गया। संचालन समिति के निर्वाचन के दौरान नगर के ही समाजसेवी कथावाचक पंडित राजीव द्विवेदी निर्विरोध रूप से समिति के अध्यक्ष नियुक्त हुए इसी क्रम में नगर के ही किशन ऑटोमोबाइल के संचालक राजेश गुप्ता उपाध्यक्ष, विद्यालय के पूर्व आचार्य एवं वर्तमान समय पर एडवोकेट राम प्रकाश द्विवेदी व्यवस्थापक,नगर परिषद जयसिंहनगर के उपाध्यक्ष संजय गुप्ता सह व्यवस्थापक,एवं राज बहादुर सिंह एडवोकेट कोषाध्यक्ष पद पर चुने गए।
समिति के कार्यकारणी सदस्यों के रूप में दीपक केशरवानी, अजय गुप्ता, रमाकांत गुप्ता,राजेंद्र कुमार सेन,हीरालाल पाल एवं राजेंद्र शर्मा निर्वाचित हुए। निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न के होने के बाद समिति के
नवनिर्वाचित अध्यक्ष पंडित राजीव द्विवेदी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में विद्यालय के सर्वांगीण विकास हेतु समिति के सभी पदाधिकारियों एवम् सदस्यों, नगर एवं क्षेत्र के सभी नागरिकों,विद्यालय के प्राचार्य सहित समस्त आचार्यों, विद्यालय के समस्त अभिभावकों, विद्यालय के पूर्व छात्रों से सहयोग का आह्वाहन कर धन्यवाद व्यक्त करते हुए विद्यालय के छात्रों को बेहतर शिक्षा एवं विद्यालयके विकास में निरन्तर कार्य का संकल्प लिया। निर्वाचन प्रक्रिया में उपस्थित सभी सम्माननीय जनों का आभार विद्यालय के नवनिर्वाचित व्यवस्थापक राम प्रकाश द्विवेदी ने प्रकट किया ।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!