अनाधिकृत व अपंजीकृत न्यूज पोर्टल और सोशल मीडिया संस्थानों की हो जांच,मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं थाना प्रभारी को सौपा ज्ञापन।
आकाश चक्रवर्ती की रिपोर्ट
मण्डला। जिले में अनेक नामों से न्यूज पोर्टल, वेब पोर्टल व सोशल मीडिया आधारित न्यूज चैनल संचालित हो रहे है, इनकी जॉच की मांग को लेकर प्रेस क्लब मोहगांव की ओर से पत्रकार परिषद मोहगाव ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। सौंपे गये ज्ञापन में उल्लेखित किया गया कि जानकारी के अनुसार जिले में अनेक नामों से न्यूज पोर्टल, वेब पोर्टल व सोशल मीडिया आधारित न्यूज चैनल अनाधिकृत रूप से संचालित हो रहे हैं, इनमें से अधिकांश न्यूज पोर्टल न तो विधि मान्य प्रक्रिया के तहत संचालित है और न ही जनसंपर्क विभाग में पंजीकृत है। इसके बावजूद धड़ल्ले से खुलेआम उक्त संस्थान चलाये जा रहे हैं। जिनकी अनेक शिकायते हंै कि ऐसे स्वयंभू संस्थान मीडिया के नाम पर लोगों, संस्थाओं को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं, जिनकी वजह से वास्तविक मीडिया संस्थान, मीडियाकर्मी और मीडिया से जुड़े लोग पीडि़त और असहज महसूस करते हंै। और तो और जिले के अनेक विभाग व उनसे जुड़े अधिकारी, कर्मचारी ऐसे संस्थानों के दबाव में आकर इन्हें पंजीकृत व वास्तविक मानकर इन्हें सहयोग करते है। पत्रकार परिषद ने ज्ञापन के माध्यम से विकास खंड मोहगाव में दस्तक दे रहे तमाम अपंजीकृत व संदिग्ध मीडिया कर्मियो की जांच कराकर उचित कार्यवाही करने की मांग की है। इस दौरन पत्रकार परिषद के तहसील उपाध्याक्ष एवं स्वतंत्र मत समाचार पत्र के सम्वाददाता हसीब खान , प्रदेश टूडॆ के सम्वाददाता व परिषद के सदस्य अवधेश दुबे, देशबंधु के सम्वाददाता इमरान खान ,नई दुनिया के सम्वाददाता ओम झारिया ,आकाश चक्रवर्ती सहित अन्य मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।
