मालथौन में परियोजना अधिकारी 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।
दीपक यादव मालथौन – लोकायुक्त पुलिस सागर से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला एवं बाल विकास विभाग माल्थोन की परियोजना अधिकारी को पति सहित ₹25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक समशुद्दीन उर्फ सिकंदर खान, कम्प्यूटर आपरेटर (आउटसोर्सिंग) उम्र 41वर्ष ग्राम बरोदिया कला, तह मालथोन जिला सागर के आवेदन पर यह कार्यवाही की गई।
2.आरोपी:-1.ऋचा दुबे,पति संदीप दुबे, परियोजना अधिकारी,महिला एवं बाल विकास विभाग मालथोन जिला सागर! 2. सहआरोपी:- संदीप दुबे, पति ऋचा दुबे।
3.रिश्वत राशि:- 25,000/- (पच्चीस हजार रुपये)
4.विवरण:- आवेदक की माँ, व पत्नी के जनसेवा स्व सहायता समूह बरोदिया कला में 6 आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों को भोजन वितरण के कार्य के बिलों की राशि का भुगतान में कमीशन के रूप में 25,000 रु आवेदक से रिश्वत लेते हुए पकडी गयी।
5.घटना स्थल:- कार्यालय एकीकृत महिला एवं बाल विकास मालथोन। 6.टीम:- उपुअ राजेश खेड़े ,निरीक्षक रोशनी जैन व विपुस्था स्टाफ ।
