आखिर कौन करेंगे जालौर में चातुर्मास देखें?

0
0_IMG-20220424-WA0233.jpg

0_IMG-20220424-WA0233.jpg

1030 दिन बाद मोहनखेड़ा पहुंचे बंधु बेलड़ी  का हुआ भव्य मंगल प्रवेश,   जालौर चातुर्मास की हुई  घोषणा बड़ावदा।

शिरीष सकलेचा बड़ावदा – 

त्रिस्तुतिक  जैन समाज के  वरिष्ठ संत मालव केसरी मुनिराज श्री हितेश चंद्र विजय जी व  दिव्य चंद्र विजय जी मसा का लगभग 1030 दिन बाद श्री मोहनखेड़ा तीर्थ पर भव्य मंगल प्रवेश सैकड़ों गुरु भक्तों की मौजूदगी में रविवार को  हुआ ।तलेटी से प्रारंभ हुए मंगल प्रवेश में दूर दूर से आए भक्तजन  नाचते  झूमते मुनिद्वय  की अगवानी कर रहे थे। धर्म सभा में विभिन्न स्थानों से आए श्री संघ के प्रतिनिधियों ने अपने अपने विचार रखें एवं चातुर्मास की विनती  की। सभी श्री संघों की विनती स्वीकार करने के पश्चात मुनिराज हितेश चंद्र विजय जी ने इस वर्ष का वर्षावास राजस्थान के जालोर मैं करने की घोषणा की ।जिससे जालौर श्री संघ में अपार हर्ष छा गया। मुनिराज  ने धर्म सभा में अपने विचार रखते हुए कहा कि आज समाज को एकजुट होने की जरूरत है संगठन में ही शक्ति होती है । संत व समाज मिलजुल कर धर्म के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए जिनशासन की शोभा बढ़ाने वाले कार्य करें।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!