दूसरे दिन महिलाओं ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा।

0
FB_IMG_1651513797695.jpg

FB_IMG_1651513797695.jpg

रविकांत बिदोल्या
हटा(दमोह)

परशुराम जन्मोत्सव के द्वितीय दिवस ब्राह्मण धर्मशाला में हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं

महिलाओं एवं बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतियोगिताओं में दिखाया अपना हुनर

हटा-सोमवार को परशुराम जयंती के द्वितीय दिवस सर्व ब्राह्मण समाज धर्मशाला हटा में महिला मंडल द्वारा महिलाओं और बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में मुख्य रूप से लड्डू गोपाल सजाओ, दीपक सजाओ ,सोलह श्रंगार, मटकी सजाओ, चम्मच दौड़ ,कुर्सी दौड़, थाली सजाओ प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, इसके साथ ही महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिनमें बच्चों व महिलाओं ने जमकर अपनी अपनी प्रतिभाओं को प्रदर्शित किया। गौरतलब है की परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में सर्व ब्राह्मण समाज हटा में 2 दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन होना है, जिनमें सांस्कृतिक कार्यक्रम खेल प्रतियोगिताएं कला प्रतियोगिताएं एवं समाज के बच्चों वह महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया जाएगा।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!