महिला शक्ति ने लहराया परचम:-मोहराकला में सरपंच सहित 10 पंच निर्विरोध अभ्यर्थी,बरगांव में भी सरपंच के लिये मात्र एक नामांकन।
भूमिका भास्कर संवाददाता (अमन सिद्दीकी) डिंडोरी
त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के दौर में सभी गांवों में पंच सरपंच पद के लिए अभ्यर्थियों की होड़ लगी हुई है वहीं शहपुरा जनपद पंचायत के मोहराकला गांव में ग्रामीणों ने आपसी समन्वय से सरपंच व 10 पंचों के लिए एक एक नामांकन कराया है। यहां इन पदों के लिए एकमात्र नामांकन होने से निर्विरोध की स्थिति बन गई है। ग्रामीणों ने आपसी सहमति व सूझबूझ का परिचय दे समन्वय का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है।यहां जयंती बाई वरकड़े का नामांकन ही सरपंच के लिए डाला गया था। इसी तरह शहपुरा जनपद के ही बरगांव पंचायत में गुड्डी बाई के रूप में एकमात्र नामांकन सरपंच के लिए डाला गया। मोहराकला ने तो महिला सशक्तिकरण का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है 50 प्रतिशत आरक्षण की जगह यहाँ शत प्रतिशत कमान महिलाओ को देने का निर्णय लिया है। मोहराकला गांव में बैठक कर आपसी सहमति बना,सभी एकमत हो,चुनाव मे शाशन की राशि के खर्च को रोकने,महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से निर्णय लिया गया।
![]()

