उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षाधिकरी को दिया ज्ञापन।

0
IMG_20220620_161910.jpg

IMG_20220620_161910.jpg

पत्रकार वाहिद खांन फैज़ल

भूमिका भास्कर तहसील मड़ावरा

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षाधिकारी को दिया ज्ञापन

मड़ावरा – जनपद ललितपुर की तहसील मड़ावरा में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई मड़ावरा द्वारा अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर खंड शिक्षाधिकारी नरेश रावत को उनके निराकरण हेतु एक दिया गया। ज्ञापन में विभिन्न समस्याओं को शिक्षक संघ द्वारा अंकित किया गया। जिसमें कहा गया कि सेवा पंजिकाओ में समस्त प्रकार के अवकाश ऑनलाइन या ऑफलाइन अंकित कर अपडेट किए जाएं। आगे लिखा गया कि संघ के संज्ञान में आया है कि शिक्षकों के चयन, वेतनमान, चिकित्सा अवकाश, प्रसूति प्रकरणों से संबंधित पत्रावलियां जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ललितपुर के कार्यालय में भेजी जाती हैं किंतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं वित्त और लेखाधिकारी कार्यालय में कतिपय आपत्तियां अंकित कर वापस कर दी जाती हैं। इस संबंध में उक्त कार्य का संपादन कर रहे कर्मी को आगाह करते हुए आदेशित करें की पत्रावलीयों में समस्त प्रविष्टियां पूर्ण करते हुए यह सुनिश्चित कर लें की समस्त प्रविष्ठियां पूर्ण है। तदोपरांत ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी या वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय को भेजी जाएं ताकि शिक्षकों को अनावश्यक रूप से असाधारण विलंब के कारण कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े। और भी मांगों को शिक्षक संघ द्वारा ज्ञापन में अंकित किया गया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष सरमन लाल, मंत्री नरेश कुमार, कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद साहु एवं शिक्षक नेता अरमान खान, कमलकांत, विनोद कुमार, भूपेंद्र यादव, पंकज साहू, दिव्यांशु वैध, शुभम रजक, विकास रजक, बालेंद्र सिंह, सुंदर सिंह, योगेंद्र सिंह, रविन्द्र पंथ , किशोर कुमार सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!