नही तो क्या करेगी पार्टी जाने ?

0

अभी भी मान जाओ नहीं तो 6 साल के लिए घर का रास्ता
बड़ावदा-शिरीष सकलेचा
भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर परिषद चुनाव में 15 पार्षदों के उम्मीदवारों के रूप में जो नाम घोषित किया गए हैं उनके अलावा यदि कोई पार्टी उम्मीदवार के विरुद्ध चुनाव लड़ता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जा कर 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाएगा। जी हां यह चेतावनी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने देते हुए कहा कि आज नामांकन फार्म वापस लेने का समय दोपहर 3 बजे तक का है। उसके पहले यदि कोई फार्म वापस नहीं लेता है तो उसे तत्काल पार्टी से निष्कासित किया जाएगा ।इस आशय का पत्र 21 जून को प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर महामंत्री ने जारी किया है। ज्ञात रहे बड़ावदा नगर परिषद में 15 वार्ड हेतु भाजपा ने अपने अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं ।इसके अलावा यहां लगभग एक दर्जन नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न वार्डों से अपने नामांकन फार्म जमा किए हैं। बताया जाता है कि यह लोग अपने नामांकन वापस नहीं लेंगे ।अतः अब ऐसे लोगों पर निष्कासन की गाज गिरेगी ।अब देखना है क्या प्रदेश अध्यक्ष् शर्मा के निर्देश के बाद यह नाराज लोग अपना मन बदल लेंगे? या फिर घर का रास्ता तय करेंगे?यह दोपहर तक साफ हो जाएगा।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!