आजादी का अमृत महोत्सव,नगर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

0
IMG_20220814_155653.jpg

IMG_20220814_155653.jpg

आजादी का अम्रत महोउत्सव,नगर में निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा,देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर

अक्षय चौहान, खवासा

आजादी का अम्रत महोउत्सव के तहत जगह जगह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है इसमे लोगो का उत्साह देखा जा रहा है देश के आजादी के 75 वर्ष पूण होने पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है जिसमे सभी नगर वासियो द्वारा अपने घर पर तिरंगे लगाए जा रहे शनिवार को खवासा नगर में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया 11 बजे बालक स्कूल परिसर में एकत्रित करण किया गया जिसमें सभी स्कूल के बच्चे भी उपस्थित थे सर्वप्रथम बालक स्कूल पर झंडा वंदन जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेमसिंह चौधरी द्वारा किया गया इसके प्रश्चात स्कूल छात्र छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गयी राष्ट्रगान के पश्चात देशभक्ति के नारों के साथ डीजे की धुन पर विशाल तिरंगा यात्रा बालक स्कूल से निकाली गई जोकि बामनिया रोड,हनुमान चौक नीम चौक, राम मंदिर बाजना रोड होते हुए वापस बालक स्कूल पहुंची है तिरंगा यात्रा के तहत पूरी रैली में वंदे मातरम,भारत माता की जय, देशभक्ति के नारों के साथ बच्चों में काफी उत्साह देखा गया जिसमें स्कूल छात्रा
छात्राएं एवं नगरवासी हाथ में तिरंगा लिये चल रहे थे ऐसी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा की हर किसी ने तारीफ की है ऐसी यात्रा नगर में प्रथम बार निकाली गई थी तिरंगा यात्रा में सैकड़ो स्कूल के छात्र छात्रा नगरवासी उपस्थित थे । तिरंगा यात्रा में जनपद उपाध्यक्ष माया प्रेम सिंह चौधरी सरपंच गंगा बाई खराड़ी एवं जनपद सीईओ राधा डावर अपने हाथ में झंडा लिये तिरंगा यात्रा में चल रहे थे साथ में तिरंगा यात्रा में जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सिंह चौधरी सरपंच प्रतिनिधि एवं तिरंगा यात्रा संयोजक शंकर खराड़ी,उपसरपंच मनोहर बारिया,पूर्व जनपद उपाध्यक्ष राजेंद्र भगत पूर्व सरपंच रमेश बारिया,भाजपा मंडल अध्यक्ष तोलसिंह गणावा,यात्रा संयोजक कुणाल पटेल,पँचायत सचिव कांतिलाल परमार बालक स्कूल प्रचार्य योगेश मोदी एवं पंच गण, पत्रकार,स्कूल स्टॉप, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि तिरंगा यात्रा में उपस्थित थे।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!