समग्र जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था महावीर समिति ने किया तिरंगा यात्रा का आयोजन।
महावीर समिति ने निकाली
विशाल तिरंगा यात्रा
समापन पर हुआ राष्ट्रगान का गायन
भूमिका सवांददाता। पेटलावद
आजादी के अमृत महोत्सव में देश भक्ति का जुनून सभी पर छाया रहा । पेटलावद में समग्र जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था महावीर समिति के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई । तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवक युवतियां भारत माता की जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।
महावीर समिति अध्यक्ष संजय चाणोदिया के नेतृत्व में निकली इस यात्रा के समापन अवसर पर महावीर समिति के पूर्व अध्यक्ष अशोक मेहता द्वारा सभी समाजजनों का स्वागत किया गया। यात्रा के समापन के बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया।
आभार विपुल मेहता ने व्यक्त किया।
![]()

