पदमा हिंगड़ को क्यो मिली नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी ? जाने

0
IMG_20220821_194927.jpg

IMG_20220821_194927.jpg

पदमा को मिली बड़ावदा नगर परिसद में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी,कार्यकर्ताओ में हर्ष

बड़ावदा। शिरीष सकलेचा
नगर परिषद बड़ावदा में नेता प्रतिपक्ष के लिए कांग्रेस की पार्षद श्रीमती पदमा सुमित हिंगड़ को नियुक्त किया गया है। जिला अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत ने इस आशय का एक नियुक्ति पत्र जारी करते हुए हिंगड़ को जनहित के मुद्दे नप में उठाने के लिये निर्देशित किया है।
श्रीमती हिंगड़ के नेता प्रतिपक्ष मनोनीत किये जाने पर कांग्रेस पार्षदो व पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है।
ज्ञात रहे पदमा हिंगड़ नगर के भाजपा बाहुल्य वार्ड क्रमांक 10 से पार्षद चुनी गयी थी। उन्होंने भाजपा के अभेद गढ़ को ध्वस्त कर इतिहास रच दिया था। प्रखर वक्तता के रुप मे अपनी पहचान बनाने वाली पदमा अध्यक्ष् हेतु भी चुनाव लड़ी थी लेकिन पार्टी पार्षद की दगाबाजी के चलते उन्हें 1 वोट से पराजित होकर आज नेता प्रतिपक्ष बनना पड़ा है। पदमा आत्मनिर्भर है। पति के सहारे राजनीति करने वाली पार्षद नही है जिससे वे विपक्ष की अच्छी भूमिका निभा सकती है।
श्रीमती हिंगड़ ने इस प्रतिनिधि को बताया कि वे कांग्रेस पार्टी द्वारा दी गयी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएगी। नगर परिषद की सभी गतिविधियों पर नजर रखी जायेगी। अच्छे कामों में कांग्रेस सहयोग करेगी लेकिन यदि कोई जनविरोधी काम हुआ तो पूरा विरोध होगा। शासन में पैसों का सदुपयोग होगा।
बता दे यहाँ नप में कांग्रेस के 5 पार्षद चुनाव जीते थे जिसमें से वार्ड 13 के पार्षद प्रकाश मालवीय भाजपा में शरीक हो गये। कांग्रेस समर्थित 4 पार्षद ही शेष रह गए। दो आम आदमी के है व एक निर्दलीय भाजपा के साथ है।
फ़ोटो

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!