म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा जिला स्तरीय व्याख्यानमाला संपन्न।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य पर सांस्कृतिक राष्ट्रवाद विषय पर हुआ आयोजन।
आशीष जैन साग़र / 7354469594 – म.प्र. जन अभियान परिषद जिला सागर द्वारा जिला स्तरीय सांस्कृतिक राष्ट्रवाद विषय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य पर व्याख्यानमाला का आयोजन संत रविदास भवन मकरोनिया किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजीनियर प्रदीप लारिया विधायक विधान सभा क्षेत्र नरयावली , मुख्यवक्ता पंडित आदित्य उपाध्याय समाज सेवी जिला संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ, अध्यक्षता मिहीलाल अहिरवार अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मकरोनिया, विशिष्ट अतिथि श्रीमती लता वानखेड़े प्रदेश मंत्री भाजपा पूर्व अध्यक्ष राज्य महिला आयोग, दिनेश उमरैया संभाग समन्वयक जन अभियान परिषद के आतिथ्य में संपन्न हुआ।
दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ तत्पश्चात संभाग समन्वयक द्वारा स्वागत उद्बोधन अतिथि परिचय दिया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजीनियर प्रदीप लारिया ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच को समाज के कल्याण की सोच बताया उन्होंने कहा कि उपाध्याय जी का जीवन चरित्र ओजस्वी था राष्ट्र ही उनका परिवार था, उनके विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है भारत को सशक्त बनाने के लिए दीनदयाल जी के विचारों को अपनाने की जरूरत है उन्होंने वसुधैव कुटुंबकम की अवधारणा पर बल दिया।
कार्यक्रम के मुख्यवक्ता आदित्य उपाध्याय ने दीनदयाल उपाध्याय जी को प्रखर चिंतक,युगदृष्टा तथा एकात्म मानववाद के प्रणेता के रूप रूप में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला आज भारत देश एक सूत्र में पिरोया हुआ है अनेकता में एकता का मंत्र भारत की आत्मा में बसता है वहीं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की झलक है ।
श्रीमती लता वानखेड़े ने बताया कि दीनदयाल जी की सोच को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने और उसका कल्याण करने की सोच बताया, आज उसी सोच का परिणाम कि आज भारत की सरकार अंत्योदय पर बल दे रही है । एवं माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान जी मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश के द्वारा अंतिम छोर के व्यक्ति तक सभी योजनाओं को पहुंचाने का कार्य किया जा रहा
इस अवसर पर अतिथियों का शाल श्रीफल से अभिनंदन किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन गजेंद्र सिंह ठाकुर ने किया एवं आभार जिला समन्वयक के के मिश्रा ने माना ।
कार्यक्रम में सागर जिले सभी विकासखंडों के प्रबुद्धजन, समाजसेवी,नवांकुर समितियों एवं प्रस्फुटन समितियों के सदस्य सीएमसीएलडीपी कार्यक्रम के एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राएं तथा परामर्शदाता उपस्थित थे ।
