अशोक पोरवाल ने उठाई आवाज।

0
IMG_20221102_153947.jpg

IMG_20221102_153947.jpg

शिक्षाविद अशोक पोरवाल ने छात्रों के दर्द को समझा और उठाई आवाज, कई छात्र अब हुए उत्तीर्ण
सही बात के लिए बोले तो झुका विक्रम विश्वविधालय
 रतलाम। शिरीष सकलेचा
कई बार व्यक्ति  अन्याय होने के बाद उसे सहन कर चुपचाप बैठ जाता है लेकिन यदि अन्याय के  खिलाफ आवाज उठाई जाय तो परिणाम भी सुखद आते है।  ऐसा ही कुछ यहाँ देखने को मिला है।  विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन द्वारा पिछले दिनों घोषित परिणामों में पूरी यूनिवर्सिटी के कई छात्रों को एक विषय में(OMR शीट वाले विषय में) फेल कर दिया गया था जबकि विद्यार्थियों के पेपर अच्छे गए थे।
 बी.कॉम. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों में इसको लेकर काफी असंतोष था जिसको लेकर  नगर के शिक्षाविद अशोक  पोरवाल ने  स्वयं विद्यार्थियों के साथ जाकर भगतसिंह  महाविद्यालय जावरा के प्राचार्य  ए.जी.पठान  से चर्चा कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया था। प्राचार्य पठान  ने भी कुलसचिव प्रशांत  पुराणिक से बात की थी जिस पर कुलसचिव  ने  उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया था ।
 सोशल मीडिया पर भी  पोरवाल  से इस परिणाम को पोस्ट किया था व उज्जैन कुलसचिव से भी फोन पर बात की थी। मंगलवार को  फिर से परिणाम घोषित हुए जिसमे अधिकांश विद्यार्थियों को उक्त विषय में उत्तीर्ण घोषित कर नई मार्कशीट भी प्रदान की। पोरवाल ने शोशल मीडिया पर
 आदित्य पिता सुनील  पोरवाल  की  पहले वाली मार्कशीट व अभी जो दूसरी मार्कशीट जारी की गई  उसे वायरल किया है  जिसमे उत्तीर्ण घोषित किया गया हैं। ऐसे और भी विद्यार्थी है जिनके अंकों में बढ़ोतरी होने के बाद उतीर्ण हुए है। विद्यार्थियों ने पोरवाल की   सक्रियता  पर उनका आभार प्रकट किया है।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!