बड़ावदा में बजरंग दल की शौर्या यात्रा में हुआ क्या ,जाने।

0
IMG_20221224_201735.jpg

IMG_20221224_201735.jpg

बजरंग दल प्रखंड की शोर्य यात्रा जगह-जगह हुआ स्वागत, बरसे फूल
शिरीष सकलेचा ।बड़ावदा शनिवार को बड़ावदा प्रखंड की बजरंग दल की शौर्य यात्रा संपन्न हुई। जिसमें सर्वप्रथम राम दरबार एवं भगवान श्री कृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात वासुदेव पण्ड्या प्रान्त सह संयोजक ने कार्यक्रम की भूमिका रखते संत श्री आचार्य राम स्वरूप जी महाराज का मार्गदर्शन प्राप्त किया । बौद्धिक के पश्चात बजरंग दल के कार्यकर्ता कदम से कदम ताल मिलाकर बड़ावदा नगर में मुख्य मार्गो पर भ्रमण करते हुए मंडी परिसर पहुंचे जहाँ बजरंग दल की प्रार्थना हुई फिर कार्यक्रम का समापन हुआ कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला जावरा अध्यक्ष श्रीपाल दसेडा, जिला संयोजक कालूराम पाटीदार, बड़ावदा प्रखंड अध्यक्ष जीवन सिंह गुर्जर, प्रखंड संयोजक महेश शर्मा मंचासिन रहे, कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी प्रखंड पदाधिकारी , खंड ,मोहल्ला ग्राम समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड मंत्री धीरज सिंह आंजना ने किया।। कार्यक्रम का आभार जिला मंत्री भेरूलाल ज माली ने माना।
शौर्य यात्रा का नगर में भारतीय जनता पार्टी नगर परिषद आदि अनेकों संगठनों द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शौर्य यात्रा के दौरान देशभक्ति के गीत चारों और गूंज रहे थे।
विधानसभा चुनाव के इच्छुक दावेदार राकेश दायमा मुकेश पंचोला भी इस यात्रा मैं स्वागत करने बड़ावदा पहुंचे। शौर्य यात्रा में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट दिखाई दिया टीआई मनोज सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में इस यात्रा को शांतिपूर्वक वातावरण मैं संपन्न करवाया।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!