भारतीय जनता पार्टी खवासा का त्रिदेव मंडल प्रशिक्षण वर्ग संपन्न।

0
IMG-20220501-WA0033.jpg

IMG-20220501-WA0033.jpg

भारतीय जनता पार्टी खवासा का त्रिदेव मण्डल प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न।

अक्षय चौहान।खवासा

खवासा। कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष पर संगठन पर्व के तहत आज त्रिदेव मंडल प्रशिक्षण कार्यशाला के निमित्त जिले के खवासा मंडल के बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री बूथ बीएलए (त्रिदेव) को जिला महामंत्री भाजपा के प्रशिक्षण के मुख्य वक्ता कृष्णपाल सिंह गंगाखेड़ी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संगठन व केंद्र सरकार व राज्य सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत समझाया,गंगाखेड़ी ने बताया कि बूथ को मजबूत करना है आने वाले चुनावों में भाजपा को प्रंचड जीत दिलानी है,मण्डल के सोशल मीडिया प्रभारी जीवन सिंह पँवार ने बूथ समितियों के पदाधिकारियों को सोशल मीडिया के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि किस तरह 2014 में सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे भारत देश मे भाजपा संगठन ने चुनाव प्रचार कर भारी बहुमत विजय प्राप्त कर केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई गई ओर उसी माध्यम से अब हम सब को मिल कर आने वाले विधानसभा चुनाव व लोकसभा चुनाव में भी सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा सरकार की उपलब्धियों को फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर,इंस्टाग्राम जैसे एपो के माध्यमो से प्रचार प्रसार कर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में सोशल मीडिया का अहम योगदान देना है। त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग में अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाभर,मण्डल अध्यक्ष तोलसिंह गणावा,मण्डल महामंत्री कमल चावड़ा,देवीसिंह देवदा,पूर्व मण्डल अध्यक्ष रमेश बारिया,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष कैलाश मालीवाड़ा,अनुसचित जनजाति मण्डल अध्यक्ष काना मुनिया,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ममता चरपोटा,मण्डल उपाध्यक्ष रामसिंह पालरा,गोपाल चौहान,शैतानमल लोहार,हरचंद भूरिया,कैलाश नुकूम,भारत खेर आदि के साथ बूथ अध्यक्ष,बूथ महामंत्री,बीएलए ,शक्ति केंद्र प्रभारी,मण्डल पदाधिकारी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री कमल सिंह चावड़ा ने किया आभार पूर्व मण्डल अध्यक्ष रमेशचंद्र बारिया ने माना उक्त जानकारी मण्डल मीडिया प्रभारी अक्षय चौहान द्वारा दी गयी।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!