किस गच्छाधिपति की निश्रा में निकलेगा पैदल संघ ? जाने

0
1001361506.jpg

1001361506.jpg

पैदल संघ को निश्रा प्रदान करने गच्छाधिपति हितेश चंद्र सुरीश्वर जी एवं मुनि मंडल का जावरा नगर प्रवेश।

23 को दादावाड़ी में नवीन जिन मंदिर का शिला पूजन होगा

जावरा से शिरीष सकलेचा की रिपोर्ट
श्री त्रिस्तुतिक श्रीसंघ के नवम पट्टधर, गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद्विजय हितेशचंद्र सूरीश्वर जी म सा, मुनीराज श्री दिव्यचन्द्र विजय जी म सा, मुनीराज श्री पुष्पेंद्र विजय जी म सा, मुनीराज श्री रूपेंद्र विजय जी म सा, मुनीराज श्री वैराग्य यश विजय म सा दिनांक 19 जनवरी को प्रातः संजय काम्प्लेक्स से जावरा नगर में प्रवेश करेंगे।
पूज्य गच्छाधिपति एवं मुनि मंडल दिनाँक 4 फरवरी की श्रेष्ठिवर्य श्री समरथमल राजेश कुमार लोढ़ा परिवार द्वारा आयोजित जावरा नगर से श्री नागेश्वर तीर्थ के पैदल यात्रा संघ को निश्रा प्रदान करने हेतु जावरा नगर में पधारे रहे है।
19 जनवरी को प्रातः लोढ़ा परिवार के निवास संजय काम्प्लेक्स से प्रातः 9 बजे नगर प्रवेश चल समारोह निकलेगा जो नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ श्री जैन मंदिर पिपली बाजार उपाश्रय पहुचेंगा। जंहा गच्छाधिपति जी श्रीसंघ को संबोधित करेंगे। इसी धर्मसभा में श्री राजेन्द्र सूरी जैन दादावाड़ी में जीर्णोद्धार में नव निर्मित जिन मंदिर की 3 प्रमुख शिला के चढ़ावे बोले जावेंगे। तत्पश्चात श्री संघ का स्वामीवात्सल्य दिगम्बर मांगलिक भवन सोमवारिया में होगा।

गच्छाधिपति जी की निश्रा में दिनाँक 23 जनवरी की दादावाड़ी में नव निर्मित जिन मंदिर की शिला पूजन कार्यक्रम भी आयोजित होगा।
दिनाँक3 फरवरी को चौपाटी जैन मंदिर के ध्वजा कार्यक्रम को निश्रा प्रदान करेंगे।
पैदल संघ करेगा प्रस्थान…..
4 फरवरी को गच्छाधिपति जी आदी ठाणा 21 की निश्रा में 500 पैदल यात्री के साथ जावरा से नागेश्वर तीर्थ का पैदल संघ निकलेगा 4 फरवरी को जावरा से रिंगनोद पद्मावती धाम 5 फरवरी को अष्टापद तीर्थ, 6 फरवरी को ताल,7 फरवरी को आलोट 8 फ़रवरी को श्री नागेश्वर तीर्थ पहुचेंगा जंहा संघ माल के साथ यात्रा का समापन होगा। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद्र कटारिया, कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद्र गहलोत, मप्र शासन एवं राजस्थान शासन के मंत्री के साथ श्री मोहनखेड़ा एवं पालीताना के ट्रस्टी महोदय के साथ समाज के विशिष्ट श्रावक भी पधारेंगे।
इन्होंने किया आग्रह…..
संघ आयोजक श्री समरथमल लोढ़ा, राजेश लोढ़ा, श्री राजेन्द्र सूरी जैन दादावाड़ी के मंत्री महेंद्र गोखरू, ट्रस्टी अशोक कोठारी, सरदार लोढ़ा, अशोक लुक्कड़, विनोद वरमेचा श्रीसंघ जावरा के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रकाश चोरडिया, उपाध्यक्ष, राजेन्द्र राठौड़, अभय चोपड़ा, सहमंत्री राजेश वरमेचा,चौपाटी मंदिर ट्रस्टी कमल नाहटा, प्रदीप लुक्कड़, संघ व्यवस्था प्रमुख भूपेंद्र रुणवाल, श्री संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल चोपड़ा, जितेंद्र संचेती, प्रभात संचेती, जय छाजेड़, दीपकराज चंडालिया, पीयूष चपडोद आदि ने सकल श्रीसंघ से कार्यक्रम में पधारने का आग्रह किया है।
उक्त जानकारी यात्रा संघ प्रमुख संदीप श्रीमाल व राजेन्द्र संचेती ने दी।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!