बड़ावदा के किस युवा से राहुल गांधी ने की चर्चा , जाने
राहुल गांधी ने रोहित गोयल से की चर्चा , कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा में रहेंगे साथ
बड़ावदा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता चल रहे हैं यात्रा में साथ
रतलाम (ब्यूरो)शिरीष सकलेचा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों मध्यप्रदेश में चल रही है। यह यात्रा उज्जैन क्षेत्र के कई विधानसभा क्षेत्र में गुजर रही है। जिसमे रतलाम जिले से भी बड़ी संख्या में शामिल होने कांग्रेस कार्यकर्ता उज्जैन पहुँचे। उज्जैन से साथ मे ये कार्यकर्ता यात्रा में पैदल चल रहे है। सुबह जल्दी उठकर कार्यकर्ता राहुल गांधी के पीछे पीछे एक कारवे के रूप में चल रहे हैं। इस यात्रा में बड़ावदा आइटी सेल व शोशल मीडिया के अध्यक्ष 19 वर्षीय रोहित गोयल तो 23 नवम्बर से साथ मे है।रोहित ने बताया कि में बुरहानपुर से से शामिल हुआ था व लगातार सेवादल के साथ आगे चल रहा हु। यात्रा जब महू पहुंची तो मैं राहुल जी के पीछे वाली गाड़ी में था और मैंने राहुल जी को आवाज लगाई राहुल भैया तो राहुल जी की निगाहें मुझ पर पड़ी तो उन्होंने मुझे अपने पास बुलाया और मेरा परिचय पूछा । राहुल जी से शिक्षा , अग्निवीर ईवीएम मशीन को लेकर मुख्य चर्चा हुई । मैं इस यात्रा से बहुत अभिभूत हूं और जो राहुल जी ने सम्मान दिया है उसके बाद मैंने अब कन्याकुमारी तक इस यात्रा में जाने का फैसला किया है यात्रा में हम प्रतिदिन 25 से 30 किलोमीटर पैदल चल रहे हैं ।यात्रा में शामिल बड़ावदा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राधेश्याम चौहान जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पदमा हिंगड़ नगर परिषद उपाध्यक्ष रशीद पठान बताते हैं कि यात्रा को आम जनता का अपार जनसमर्थन मिल रहा है यात्रा में लोग राहुल जी की झलक पाने के लिए उमड़ रहे हैं। बतादे राहुल की भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार को उज्जैन से घटिया विधानसभा की और रवाना हुई। शुक्रवार को आगर मालवा में यह यात्रा प्रवेश करेगी।
भ
![]()

